Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के इन 3 खिलाड़ियों का आया भारतीय लड़कियों पर दिल, नंबर 2 तो बिना शादी के ही बना पिता

वेस्टइंडीज की टीम इनदिनों भारत के दौरे में हैं. जहां भारतीय टीम से पहले वेस्टइंडीज की टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं. इस वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में वेस्टइंडीज के उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिनका दिल भारतीय लड़कियों पर आया.

सर गैरी सोबर्स-अंजू महेन्द्रू

साल 1966-67 में भारत के दौरे के दौरान वेस्ट इंडीज के महान खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू के साथ काफी मिलना जुलना रहा था. इन दोनों के बीच अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब रही थी.

कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा भी गया था, लेकिन दोनों ने खुलकर  अपने रिश्तें के बारे में कभी नहीं की थी. हालाँकि, उनका यह अफेयर शादी में तब्दील नहीं हो पाया था.

सर विवयन रिचर्ड्स-नीना गुप्ता

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता का भी अफेयर काफी चर्चा में रह चुका हैं. भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता और महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के बीच शादी तो नहीं हुई, लेकिन दोनों काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहे, बिना शादी के ही इन दोनों की एक लड़की भी हैं. जिसका नाम मसाबा गुप्ता है. मसाबा गुप्ता एक नामी फैशन डिजाईनर भी हैं.

ड्वेन ब्रावो-नताशा सूरी

आईपीएल 2018 के दौरान अभिनेत्री नताशा सूरी के साथ ड्वेन ब्रावो की कई तस्वीर वायरल हुई थी. नताशा सूरी चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच में ड्वेन ब्रावो को सपोर्ट करने नजर आ रही थी. वहीं ब्रावो के लिए उन्होंने कई सोशल मीडिया पोस्ट भी किये थे.

बता दें, ड्वेन ब्रावो का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री श्रेया सरन के साथ भी जुड़ चुका हैं. दोनों की एक रेस्टोरेंट के बाहर तस्वीर वायरल हो गई थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वेस्टइंडीज के इन 3 खिलाड़ियों का आया भारतीय लड़कियों पर दिल, नंबर 2 तो बिना शादी के ही बना पिता appeared first on SportzWiki Hindi.