भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच सोमवार को खेला गया था. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को 323 रन का एक विशाल लक्ष्य दिया था.
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया. भारतीय टीम के लिए इस मैच में कप्तान कोहली ने जहां 140 रन का शानदार शतक लगाया. वहीं स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 151 रन की शानदार पारी खेली.
भारत की टीम ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार शतकों की बदौलत 323 रन के इस विशाल लक्ष्य को मात्र 42.1 ओवर में ही 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
कुल 16वीं बार किया 300 से ज्यादा लक्ष्य का पीछा

बता दें, कि भारतीय टीम ने कुल 16वीं बार 300 रन के लक्ष्य का पीछा किया हैं. भारतीय टीम ने अपने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में किया हैं. जयपुर में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने कुल 360 रन के लक्ष्य का पीछा किया था.
सबसे ज्यादा 300 रन के लक्ष्य का पीछा करने में भारत नंबर-1

बता दें, कि सबसे ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करने में भारत नंबर-1 टीम हैं. भारत ने 16 बार 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य का पीछा किया हैं. भारतीय टीम से ज्यादा 300 रन के लक्ष्य का पीछा दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर पाई हैं.
इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम आती हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा कुल 9 बार किया हैं. वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम हैं. जिसने कुल 8 बार 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा किया हैं.
300 से ज्यादा रन का लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों की सूची :

भारत – 16
ऑस्ट्रेलिया – 9
श्रीलंका -8
इंग्लैंड -7
साउथ अफ्रीका -6
पाकिस्तान -5
न्यूजीलैंड -5
बांग्लादेश -3
जिम्बाम्वे – 2
आयरलैंड – 2
वेस्टइंडीज -1
स्कॉटलैंड -1
कनाडा -1
युएई -1
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों की सूची, पहले नंबर में ही भारत का कब्ज़ा appeared first on SportzWiki Hindi.