भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने लगातार और दुनिया के हर मैदान में रन बनाये हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 140 रनों की शानदार पारी खेली थी। सीरीज के दूसरे में में भी वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली लगातार सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को अपने नाम कर रहे हैं। वह जल्द ही दस हजार रन पूरा करने वाले हैं। उससे पहले ही कोहली ने सचिन के एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
घरेलू मैदान पर पूरे किये 4 हजार रन
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर 4 हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह रन 78 पारियों में पूरे किये। वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में हो रहे मैच से पहले उन्होंने 80 मैचों की 77 पारियों में 3970 रन बनाये थे।

आज 30 रन बनाते ही उनके घर में 4 हजर रन पूरे हो गए। उन्होंने यह रन 60 की औसत और 95 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इस मैच से पहले उन्होंने भारत में 20 अर्धशतक और 15 शतक भी बनाये हैं।
सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
घरेलू मैदान पर सबसे तेज 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन ने 92 पारियों के बाद घरेलू मैदान में 4 हजार रन पूरे किये थे। सचिन ने घरेलू मैदान पर 160 मैच खेले थे।
इनमैचों की 160 पारियों में उनके बल्ले से 6976 रन निकले थे। उन्होंने यह रन 48 की औसत और 88 की स्ट्राइक रेट से बनाये थे। इसमें 20 शतक और 38 अर्धशतक शामिल थे।
अन्य खिलाड़ी काफी पीछे

इस सूची में अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी डीन जोन्स इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 103 पारियों में अपने घर में 4 हजार रन पूरे किये थे।
इस सूची में चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम है। कैलिस ने 109 पारियों में यह कारनामा किया था वहीं रिकी पॉन्टिंग ने 110 पारियों में यह रन बनाये।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 30 रन बनाते ही कोहली ने तोड़ा सचिन का विराट रिकॉर्ड बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.