स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे है। इस साल के शुरू से लेकर वेस्टइंडीज़ सीरीज तक धोनी का बल्ला बिलकुल भी नहीं चल रहा। खास बात तो यह भी है इस साल धोनी ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया । उनकी ख़राब फॉर्म से कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ता बेहद परेशान है । क्योंकि अलगे साल ICC वर्ल्ड कप होने जा रहा है और धोनी का टीम में होना बहुत जरुरी है ।
लेकिन आपको बता दे एक समय था जब धोनी के बल्ले से दुनिया का हर गेंदबाज़ पानी भरता था। आज (31 अक्टूबर 2005) ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था और भारत ने यह मैच धोनी की शानदार पारी के बदौलत 6 विकेट से जीता था । 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में 145 गेंदों में 183 रन ठोक दिए थे। उस दिन धोनी ने तूफानी पारी खेली थी और दुनिया के हर गेंदबाज़ को अपना रूप दिखा दिया था । विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वनडे इतिहास का यह सबसे बड़ा निजी स्कोर रहा, जो आज भी कायम है ।
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक निजी स्कोर
1. महेंद्र सिंह धोनी: 183* रन , 2005 (विरुद्ध श्रीलंका)
2. क्लिंटन डि कॉक: 178 रन , 2016 (विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया)
3. एडम गिलक्रिस्ट: 172 रन , 2004 (विरुद्ध जिम्बाब्वे)
Herald