Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद टेस्ट : वेस्टइंडीज की पारी 311 रनों पर सिमटी

नई दिल्ली। हैंदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे दुसरें टेस्ट मैंच के दुसरे दिन वेस्टइंडीज की पारी 311 रनों पर सिमट गई। खराब शुरूवात के बावजुद भी वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी मे भारत के सामने एक सम्मान जनक स्कोर खड़ा किया हैं।एक समय था जब कैंरबियाई की आधी टीम 113 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी, मगर रोस्टन चेज ने शानदार बैटिंग करते हुए अपनी टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुचाया। चेज ने कप्तान जेसन होल्डर के साथ 7वे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा, मगर होल्डर ज्यादा समय तक चेज का साथ नही दें सके। होल्डर को तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 52 के निजी स्कोर पर रिषभ पंत के हाथो कैंच कराकर पवेलियन की राह दिखाई।

हैंदराबाद के इस बैटिंग पिच पर रोस्टन चेज के अलावा कोई भी कैरबियाई खिलाड़ी अपना दमखम नहीं दिखा सका चेज ने अकेले ही भारतीय गेंदबाजो का समना करते हुए शानदार शतक लगाया।चेंज ने 189 गेंदो का सामना करते हुए 8 चौंके औंर 1 छक्के की मदद से 106 रनों पारी खेली, चेंज के अलावा कप्तान होल्डर ने 52, शाई होप 36 औंर शेन डाओरिच ने 30 रन बनाए।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज उमेश यादव ने 26.4 ओवर में 88 रन देकर 6 विकेट लिए, चाईनामैन कुलदीप यादव ने 29 ओवर में 85 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे अश्विन को केवन एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।

The post हैदराबाद टेस्ट : वेस्टइंडीज की पारी 311 रनों पर सिमटी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.