Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान ने लंच तक चार विकेट पर 329 रन बनाये

Pakistan scored 329 runs in four wickets for lunch

दुबई, 8अक्टूबर: पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां अपना दबदबा कायम रखते हुए चार विकेट पर 329 रन बना लिये ।

लंच के समय हारिस सोहैल 46 और असद सफीक 43 रन पर नाबाद थे और दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए नाबाद 69 रन की साझेदारी होगी।

पाकिस्तान ने आज दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 255 रन से की लेकिन दिन के पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज पीटर सिडल (28 रन पर दो विकेट) ने नाइटवाचमैच मोहम्मद अब्बास को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलायी। दुबई की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज इसके बाद सोहैल और सफीक के खिलाफ असरदार गेंदबाजी नहीं कर सके।

इससे पहले रविवार को सलामी बल्लेबाजों मोहम्मद हफीज और इमाम उल हक ने 205 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दिलायी थी। दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले हफीज ने 126 रन बनाये जबकि इमान उल हक ने 76 रन की पारी खेली।

The post पाकिस्तान ने लंच तक चार विकेट पर 329 रन बनाये appeared first on SportzWiki Hindi.