खेल डेस्क। इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स अब अपने देश में इसी महीने शुरू होने वाले एमजांसी सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में ;360 डिग्री की क्लास दिखाते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाजों में शूमार रहे एबी डिविलियर्स को इस नए एमजांसी सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में 12 शीर्ष खिलाडिय़ों में जगह दी गई है।
बेकार गई हनुमा विहारी की ये पारी, अपनी टीम को नहीं दिला पाए जीत
दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाले इस नए टूर्नामेंट में दाएं हाथ के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स टीशवाने स्पार्टन्स की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका के छह और छह विदेशी खिलाडिय़ों को मार्की खिलाड़ी के रूप में चुना गया। विदेशी मार्की खिलाडिय़ों में इंग्लैंड के तीन, वेस्टइंडीज के दो और अफगानिस्तान का एक खिलाड़ी शामिल हैं।
विदेशी मार्की खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन, जैसन राय और डेविड मालान, वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज रशीद खान को शामिल किया गया है।
ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया
छह टीमों के बीच 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए इन खिलाडिय़ों की नीलामी बुधवार को जोहानिसबर्ग में होगी। इस टूर्नामेंट में टीशवाने स्पार्टन्स, पार्ल राक्स, डरबन हीट, केपटाउन ब्लिट्ज, जोजी स्टार्स अ नेल्सन मंडेला बे जाइंट्स टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में क्रमश एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, कागिसो रबाड और इमरान ताहिर शामिल होंगे।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे बताया अपनी सफलता का राज