नई दिल्ली। भारत औंर वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे औंर आखिरी टेस्ट मैंच में वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 311 रन बनाए, जवाब में भारत ने पहली पारी में 367 रन पर सिमट गई है। अंजिक्या रहाणे 80, रिषभ पंत 92 औंर पृथ्वी शाह ने 70 रन बनाए।
भारत के पास कुल 56 रनों का बढ़त है, एक समय था जब भारतीय टीम संकट मे थी मगर रहाणे औंर पंत ने पांचवे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। पंत ने 134 गेंदो का सामना करते हुए 92 रन बनाए जिसमें 10 चौंके औंर 2 छक्के शामिल है
वही रहाणे ने 183 गेंद का सामना करते हुए 80 रन बनाए है, जिसमें 6 चौंके शामिल है एक बार फिर से पृथ्वी शाह ने शानदार बैंटीग करते हुए महज 53 गेंद पर ताबड़तोड़ 73 रन बनाए जिसमें 11 चौंके औंर 1 छक्का शामिल हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे कप्तान होल्डर जिन्होनें 23 ओवर मे कुल 5 विकेट निकालने में कामयाब रहे, शैनन गेब्रियल को 3 औंर जोमेल वौरिकन को 2 विकेट मिले।
वहीँ अगर बात करे भारतीय विकेट की तो केएल राहुल ने एक बार निराश किया। लगातार फ्लाप हो रहे है राहुल पर अब सवालिया निशान खड़े होने लगे है। आपको बता दें की राहुल ने लगातार 9वी बार बोल्ड होने का एक अनोखा रिकार्ड भी अपने नाम कायम कर लिया है, अगर ऐसे ही राहुल रिकार्ड बनाते रहे तो आगामी आस्ट्रेलिया दौंरे से उनको बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता हैं।
राजकोट टेस्ट में एक तरफा प्रदर्शन कर तीन दिन में ही मैंच जीतने वाली भारतीय टीम 1-0 से सीरीज में आगे हैं। इस में कोई शक नहीं की इस मैंच को जीतकर टीम टेस्ट मे नंम्बर 1 की बादशाहत को कायम रखना चाहेगी, वही इग्लैंड में हार के बाद इस सीरीज को जीतकर भारतीय टीम आस्ट्रेलिया दौंरे से पहले खोए हुए आत्मविश्वास को वापस लाने की कोशिश करेगी।
The post हैदराबाद टेस्ट : पहली पारी में 367 रन पर सिमटी भारतीय टीम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.