Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने बनाएं 367 रन और उधर विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा पेश की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दावेदारी

भारत की सरजमीं पर जहां एक तरफ भारतीय टीम कैरेबियाई टीम के साथ लोहा ले रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के सबसे बड़े घरेलु टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी अपने नॉक आउट चरण में पहुंच चुकी है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई ने बिहार को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

रविवार को बैंगलुरू में शुरू हुए नॉक आउट राउंड में क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हुए जहां मुंबई और बिहार के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बिहार की टीम को मुंबई की मजबूत टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते गुए आसानी के साथ हरा दिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही मुंबई की टीम में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए केवल 71 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को 9 विकेट से आसान जीत दिलायी।

बिहार को मुंबई के गेंदबाजों ने किया 69 रनों पर ढेर

इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही मुंबई की टीम के कप्तान श्रेयर अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतक पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बिहार के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने नतमस्तक हो गए।

मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज शम्स मुलानी की खतरनाक गेंदबाजी के सामने बिहार की पूरी टीम 69 के स्कोर पर ढेर हो गई। देशपांडे ने 5 विकेट अपने नाम किए तो वहीं मुलानी ने 3 विकेट लिए।

रोहित शर्मा ने मुंबई को दिलायी 9 विकेट से आसान जीत

बिहार को एक सस्ते स्कोर पर समेटने के बाद मुंबई के लिए स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और अखिल हेरवाड़कर ने पारी की शुरूआत की दोनों ही बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 10.3 ओवर में 53 रन जोड़े।

अखिल हेरवाड़कर के 24 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद आदित्य तारे बल्लेबाजी के लिए और और उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर आसानी से 12.3 ओवर में जीत तक पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने नाबाद 42 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत ने बनाएं 367 रन और उधर विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा पेश की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.