Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने जड़ा 37वां शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 321 रनों का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाय एस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है । भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक जड़ा। ये उनके वनडे करियर का 37वां शतक है। उन्होंने 107 गेंदों में शतक पूरा किया और उन्होंने 129 गेंदों पर नाबाद 157 रनों की जबरदस्त पारी खेली। विराट ने अपनी पारी में 13 चौके और 4 छक्के जड़े।

वहीं उन्होंने इस मैच में 81 रन बनाते ही सचिन तेंडुलकर को पछाड़ कर वनडे में सबसे तेज़ 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। सचिन तेंडुलकर ने 259 पारियों में 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ था, जबकि कोहली 2013 मैच की 205 पारियों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

वहीं विराट ने इंटेरनाशन क्रिकेट में कदम रखने के बाद सबसे कम समय में 10 हजार रन वनडे में बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने है। अब तक डेब्यू के बाद सबसे कम समय में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने डेब्यू के बाद 10 साल 317 दिन में 10 हजार रन पूरे किए थे।वहीं विराट ने 18 अगस्त 2008 को वनडे डेब्यू किया था। इस हिसाब से उन्होंने 10 साल 67 दिन में यह कारनामा कर दिखाया



Herald