स्पोर्ट्स डेस्क। अबुधाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 373 रनों हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे दिन 164 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के आगे घुटने टेकते नजर आये। उन्होंने इस पारी में पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी।
इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए बाबर आजम और कप्तान सरफराज अहमद के अहम अर्धशतकों की मदद से टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने एक 538 रन का भारी भरकम लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच और ट्रेविस हेड ने मैच के चौथे दिन 47 रन से आगे पारी को बढ़ाना शुरू किया था। लेकिन ये दोनों भी ज्यादा देर क्रिज पर नहीं टिक पाए और मोहम्मद अब्बास ने ट्रेविस हेड (36) को मोहम्द रिजवान के हाथों कैच थमा कर उन्हे पवैलियन की राह दिखाई।
इसके अगले ही ओवर में अब्बास ने आरोन फिंच को भी LBW कर उन्हे भी पवैलियन की राह दिखाई। इसके बाद शॉन मार्स, पेन, स्टॉर्स और पीटर सिड्डल को भी पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जल्द ही आउट कर ऑस्ट्रेलिया के हाथो से मैच छिन लिया। हालांकि एक छौर पर मार्नस लैबसचैगन संघर्ष करते नजर आये। लेकिन लैबसचैगन (43) की पारी भी ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा पाई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट, यासिर शाह ने 3 विकेट और मीर हमजा ने एक विकेट अपने नाम किया।
Herald