Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के 38 मैचों बाद जाने किस भारतीय कप्तान ने जीते हैं सबसे अधिक मैच, तो किसका रिकॉर्ड रहा खराब

वैसे तो भारतीय टीम के पास ऐसे कोई सारे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने कप्तानी की कमान संभाले हुए अपनी धरती पर टेस्ट मैचों के दौरान न सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं बल्कि शतक भी जोड़े हैं, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बेहतरीन बल्लेबाज भी शामिल हैं.

विराट कोहली की अगर बात करे तो उन्होंने राजकोट में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया. विराट के अलावा भारतीय टीम के तीन -तीन बल्लेबाजों ने अपने बल्ले की ताकत दिखाते हुए शतक जड़ दिया, तो आइये इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि भारतीय टीम के ऐसे कौन -कौन से कप्तान हैं जिहोने अपने घरेलूं मैदान में टेस्ट मैच खेल कर जीत हासिल की हैं.

पूर्व क्रिकटर मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व क्रिकेटर कप्तान रह चुके मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ खेल के की थी. बतौर कप्तान उन्होंने 47 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से इन्होने 14 मैच जीते हैं और 14 मैच ही हारे हैं, तो 19 मैच ड्रा रहे. उन्होने अपने टेस्ट मैचों के दौरान 22 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कुल 60 मैच खेले हैं, जिसमें से इन्होने 27 मैचों में जीत का झंडा फहराया हैं, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी की कप्तान में भारत कों भारत में 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं 15 मैच बराबरी पर छुटे.

वर्तमान कप्तान विराट कोहली


इंडियन टेस्ट क्रिकेट की हिस्ट्री के सफल कप्तानों की अगर हम लिस्ट देखे, तो सबसे ज्यादा तेज़ी से एक नाम आगे बढ़ रहा हैं और इन्होने इस रेस में तमाम पूर्व कप्तानों को भी पीछे छोड़ दिया हैं. वो और कोई नहीं बल्कि विराट कोहली हैं और अब विराट इस स्पेशल लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

गुरुवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का प्रथम मैच राजकोट में  खेला गया. पहले दिन यहाँ पृथ्वी शॉ ने शतक लगाया, तो दूसरे दिन विराट कोहली ने अपने 24 शतक पुरे किये, वहीं दूसरे ही रविन्द्र जडेजा ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया.

बतौर कप्तान विराट कोहली ने भारत के लिए 38 मैच खेले हैं, जिसमे उन्हें 22 मैचों में जीत हासिल हुए, तो 9 मैच ड्रा रहें, वहीं विराट ने अपनी कप्तानी में सिर्फ 9 मैचों में हार का मुंह देखा.

ये हैं भारतीय कप्तानों के सफल टेस्ट मैचों के आंकड़े
महेंद्र सिंह धोनी – 60 मैच,18 हार ,27 जीत
विराट  कोहली* – 38 मैच,7 हार, 22 जीत
सौरव गांगुली – 49 मैच,13 हार, 21 जीत
मो.अजहरुद्दीन- 47 मैच, 14 हार,14 जीत
सुनील गावस्कर – 47 मैच,8 हार, 9 जीत
एमएके पटौदी – 40 मैच,19 हार, 9 जीत

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post विराट कोहली के 38 मैचों बाद जाने किस भारतीय कप्तान ने जीते हैं सबसे अधिक मैच, तो किसका रिकॉर्ड रहा खराब appeared first on SportzWiki Hindi.