Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

38वां शतक जड़कर कोहली हुए दिग्गजों की सूची मे शामिल

नई दिल्ली- भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पुणे में तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 38वां शतक ठोक दिया। इस सीरीज़ में ये कोहली का लगातार तीसरा शतक रहा। उन्होंने इस मैच में ये सेंचुरी जमाते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आजतक कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं बना पाया था।

लगातार

विराट कोहली ने पुणे में भी सेंचुरी जमाई। अपने वनडे करियर का 38वां शतक जमाने के लिए उन्होंने 110 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 01 छक्का भी निकला। इस सीरीज़ में कोहली का ये तीसरा शतक रहा। इससे पहले कोहली ने इस सीरीज़ के पहले वनडे मैच में गुवाहाटी में 140 रन बनाए थे।

वहीं इस सीरीज़ का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया था। वहां पर कोहली ने नाबाद 157 रन की पारी खेली थी।पुणे में शतक के साथ ही कोहली ने एक ऐसा काम कर दिया जो उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ नहीं कर सका था। कोहली लगातार तीन वनडे मैचों में तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।हालांकि ये शतक जड़ने के बाद कोहली 107 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट कोहली का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 62वां  शतक रहा। पुणे में ये शतक जमाते ही उन्होंने द. अफ्रीका के दिग्गज़ ऑलराउंडर रहे जैक कैलिस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कैलिस के भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 62 शतक थे। अब इस लिस्ट में कोहली चौथे नंबर पर हैं। कोहली से पहले संगकारा (63), पॉंटिंग (71) और सचिन तेंदुलकर 100 के नाम हैं।

विराट कोहली ने इस पारी के दौरान अजिंक्य रहाणे के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ एक वनडे सीरीज़ में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रहाणे के नाम था। रहाणे ने 2017 में पांच वनडे मैचों की सीरीज़ में 336 रन बनाए थे, लेकिन कोहली ने इस पारी के दौरान रहाणे को पीछे छोड़ दिया।

The post 38वां शतक जड़कर कोहली हुए दिग्गजों की सूची मे शामिल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.