Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली शतक के साथ होम टेस्ट में 3 हजार रन भी पूरे

राजकोट
वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने अपना शानदार शतक पूरा कर लिया है। विराट ने यह शतक 184 गेंदों में बनाया। तबतक विराट 7 चौके लगा चुके थे। शतक के साथ विराट ने कुछ रेकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। यह उनकी 24वीं टेस्ट सेंचुरी है। उन्होंने सिर्फ 72वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस मुकाम तक पहुंचनेवाले वह सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। यह मैच राजकोट मैदान पर खेला जा रहा है।

सबसे तेज 24 शतक
अब विराट सबसे कम मैच (72) में 24 शतक लगानेवाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ग्रेग चैपल (87 मैच), मोहम्मद यूसुफ (90), जावेद मियांयाद (124) को पीछे छोड़ा। शतकीय पारी के दौरान कोहली ने एक और मुकाम हासिल किया। भारत के लिए भारतीय पिचों पर खेलते हुए उन्होंने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इतने रन उन्होंने 53 पारियों में बनाए हैं।

उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 53 पारियों में इस आंकड़े को पार किया है। यह भारतीय रेकॉर्ड भी है। होम ग्राउंड्स पर सबसे तेज 3 हजार रन की बात करें तो यह रेकॉर्ड डॉन ब्रेडमेन (37) के नाम है। इस मामले में दूसरे नंबर पर जावेद मियांदाद और स्टीव स्मिथ (49) हैं। उनके बाद गैरी सोबर्स, मोहम्मद यूसुफ और मेथ्यू हेडन (51) का नंबर आता है। 53 पारियों में 3 हजार रन विराट के साथ-साथ चेतेश्वर पुजारा और ब्रयान लारा ने पूरे किए हैं।

हाल में इंग्लैंड दौरे पर भी विराट कोहली शानदार फॉर्म में थे। वहां उन्होंने टेस्ट सीरीज की 10 पारियों में 593 बनाए थे। इतने रनों के साथ वह वहां टॉप स्कोरर थे। विराट के अलावा बाकी भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड की पिचों पर खेलने में खासी परेशानी हो रही थी।

बता दें कि मैच में भारत शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में है। विराट से पहले टेस्ट मैचों में डेब्यू कर रहे युवा पृथ्वी शॉ ने शतकीय (134) पारी खेली थी। चेतेश्वर पुजारा (86) ने उनका अच्छा साथ निभाया था।