क्रिकेट के आंकड़े बहुत अधिक मायने रखते हैं. आंकड़े ही हमें बताते हैं कि कौन सा क्रिकेटर किस दर्जे का क्रिकेट खेलता है. पर आंकड़े सब कुछ बयां करते हैं ये भी सही नहीं कहा जा सकता. हम आपको तीन ऐसे दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिनके आंकड़े तो शानदार हैं पर वह सब कुछ बयां नहीं कर रहे हैं.
एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स एक शानदार बल्लेबाज हैं. वह लगभग हर तरह के शॉट खेलने में सक्षम हैं. उनके रिकॉर्ड भी बेहद शानदार हैं. पर टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े पूरी कहानी नहीं बताते हैं. डीविलियर्स ने टेस्ट क्रिकेट में 35 मौकों पर चौथी पारी में बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने 38.03 की औसत से 1141 रन बनाए, जोकि उनके ओवरऑल टेस्ट एवरेज से 12.63 कम है. यह दिखाता है की वह चौथी पारी में रन बनाने में बहुत अधिक कामयाब नहीं हो पाए. जबकि मैच जीतने के लिए ये पारी काफी अहम होती है.
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर दुनिय के एक महान बल्लेबाज हैं. उनके खेल में कोई कमी निकलना एक सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार किया. पर वनडे क्रिकेट में कुछ टीमों के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.

सचिन का वनडे क्रिकेट में औसत 44.83 है. जोकि उनके दौर का शानदार औसत है. वहीं साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में इन देशों की टीमों के खिलाफ सचिन का वनडे मैचों में औसत 31.84 है. जो सचिन जैसे महान बल्लेबाज के लिए काफी कम औसत है. इन चार देशों में उन्होंने 4 शतक और 15 अर्द्धशतक लगाए. यह दिखाता है कि वह अर्द्धशतक को शतक में बदलने में सफल नहीं रहे.
विव रिचर्ड्स

विव रिचर्ड्स का क्रिकेट में एक बहुत बड़ा नाम है. अपने समय में वह गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज रहे. वह बेहद आक्रमता के साथ बल्लेबाजी करते थे. उन्होंने लगभग हर गेंदबाजी आक्रमण पर अपनी धाक जमाई पर पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के सामने वह फेल हो गये.
उस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण में इमरान खान, अब्दुल कदीर और वसीम अकरम जैसे नाम शामिल थे. पाकिस्तान के खिलाफ विव रिचर्ड्स केवल 30.82 की औसत से ही रन बना पाए. जो उनके ओवरऑल औसत से 16 अंक कम है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सचिन, एबी डीविलियर्स समेत इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों में थी खामियां, लेकिन नहीं गया कभी प्रशंसको का ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.