क्रिकेट में गेंदबाज का अपना ही एक अलग महत्व होता हैं. क्रिकेट के मैदान में तेज़ गेंदबाजी का काम काफी ज्यादा मेहनत का होता हैं. क्योंकि ऐसी गेंदबाजी करने के लिए एनर्जी, स्किल फिटनेस और धैर्य की जरुरत होती हैं. टीम में सिर्फ एक तेज़ गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा विकेट गिराने में सहायक होता हैं. वैसे तो भारतीय टीम सारे गेंदबाज आये, लेकिन उनमे से कुछ ही ऐसे थे. जिन्होंने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया.
इनकी शानदार गेंदबाजी के साथ साथ इनकी रफ़्तार भी बेहतरीन होती थी. भारतीय टीम में ऐसे कई सारे गेंदबाज हुए जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो बेहतरीन तरीके से की, लेकिन उनके करियर का अंत काफी ज्यादा ख़राब रहा. तो आइये आज जानते हैं ऐसे गेंदबाजों के बारें में…….
इरफान पठान

एक वक़्त ये भारतीय खिलाड़ी टीम का बेहतरीन गेंदबाज हुआ करता था. ये एक ऐसे इंडियन बॉलर थे, जिन्होंने टेस्ट मैच के एक ओवर में हैट्रिक ले रखी हैं.
बता दे ये खिलाड़ी 2004 में आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर और 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जैसे अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं. 2003 में इस खिलाड़ी ने बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी के समय अपना डेब्यू किया था.
बता दे इस खिलाड़ी ने अपनी स्विंग और पेस से लोगों को काफी ज्यादा खुश किया था. 2006 तक इन्होने हर मैच के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन इस साल के बाद अपनी लय खोता चला गया जिसके कारण इनको टीम से बाहर होना पड़ा.
मोहित शर्मा

इस खिलाड़ी ने 2013 में अपना अन्तरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और 2015 तक लगातार ये टीम के साथ खेले. इन्होने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई सारे मुकाबले जीते, और टीम इंडिया कई मैचों के दौरान शानदार गेंदबाजी की, लेकिन इस खिलाड़ी की लय 2015 तक आते आते बिगड़ने लगी, जिसके बाद इनको टीम से बाहर जाना पड़ा. बता दे इस खिलाड़ी का इंडियन प्रीमियर लीग का खेल काफी प्रभावित करने वाला रहा हैं.
अशोक डिंडा

ये खिलाड़ी भी उन्ही खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिसके करियर का आगाज तो काफी शानदार रहा, लेकिन बाद में ख़राब प्रदर्शन के कारण ये टीम में ज्यादा लम्बे समय तक टिक न पाए.
ये खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के कारण काफी ज्यादा फेमस भी हुआ, लेकिन टीम इंडिया में जगह सुनिश्चित न कर पाने के कारण ये टीम से बाहर हो गए.
The post भारतीय टीम के लिए कभी मैच विनर हुआ करते थे ये 3 तेज गेंदबाज, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी appeared first on SportzWiki Hindi.