Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता हैं टीम में मौका, सालो बाद होगी इस खिलाड़ी की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ होनी वाली वन डे सीरीज के लिए दो मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. इस दौरान कई युवा खिलाड़ियों को मौका नही दिया है.

ऐसे में आज हम आप को बताएँगे कि वेस्टइंडीज के बाकी के तीन बचे मैचों के बीसीसीआई किन 3 खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी.

पृथ्वी शॉ 

मुंबई के इस वंडर बॉय ने अपनी बल्लेबाज़ी से सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जिस तरह से शॉ ने अपनी पॉवरहिटिंग का नमूना पेश किया है,उससे साफ़ है कि वो वन डे क्रिकेट में अभी खुद को बेहद आसानी से साबित कर सकते है.

विजय हजारे ट्राफी में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. जहाँ पर उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक बनाया है. ऐसे में चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकि के तीन मैचों के लिए शॉ को टीम में एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में शामिल कर सकते है.

शाहबाज़ नदीम 

झारखंड का ये ऑफ स्पिनर लगतार अपनी स्पिन से घरेलू क्रिकेट में सबका ध्यान खींच रहा है. लगातार रणजी में सीजन में नदीम के नाम 40 से ज्यादा विकेट है. इसके अलावा ए टीम के साथ भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ए सीरीज में विकेट लेना हो या फिर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ विकेट लेना हो नदीम ने सब किया है.विजय हजारे ट्राफी में उनका प्रदर्शन इस बार अलग ही स्तर पर पहुँच गया था, जब उन्होंने 8 विकेट हासिल किये थे.

ऐसे में चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकि के तीन मैचो के लिए उन्हें भी चुन सकते है.

वरुण अरोन 

वरुण अरोन को लेकर अगर आप के दिमाग में कोई छवि अभी तक जिंदा होगी तो यही होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेविड वार्नर का विकेट हासिल करने के बाद भी उनका काफी ज्यादा मजाक उड़ाया गया था.

उनकी ये गेंद नो बॉल हो गई थी. हालांकि तब से वरुण में काफी ज्यादा सुधार आया है और वो लगातार अच्छा रहे है.विजय हजारे ट्राफी में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. ऐसे में चयनकर्ता उन्हें टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका दे सकते है.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता हैं टीम में मौका, सालो बाद होगी इस खिलाड़ी की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.