Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये रहे वो 3 कारण जिसकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋषभ पंत को देना चाहिए नियमित रूप से टीम इंडिया में जगह

हाल के दिनों में टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पन्त का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद पन्त ने खुद को टेस्ट क्रिकेट में साबित कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में शतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच में 92-92 की पारी खेलने के बाद अब उनको वन डे टीम में मौके देने की बात शुरू हो गई है.

तो आइये जानते है वो तीन कारण जिस वजह से उन्हें वन डे टीम में जगह मिलनी चाहिये:

एक विकेटकीपर के रूप में बेहतर हो जाएंगे 

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र इस समय 37 साल है और वर्ल्ड कप के बाद वो अपने वन डे करियर को भी खत्म कर देंगे. ऐसे में टीम इंडिया को उनके रिप्लेसमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए. ऐसे में पन्त उनकी जगह ले सकते  है.

दिनेश कार्तिक इस समय 33 साल के है और उनका करियर भी कुछ ख़ास नही रही है. जबकि दूसरी तरफ पन्त ने अपने छोटे से करियर में खुद को साबित कर दिया है. ऐसे में पन्त को वन डे टीम में जगह मिलनी चाहिये .

विकेटकीपिंग में होगा सुधार 

पन्त की विकेटकीपिंग अभी तक कुछ ख़ास नही रही है. इंग्लैंड में भी उन्होंने काफी ज्यादा बाई रन दिए थे. इसके अलावा वो अभी भी स्विंग की जगह पर विकेटकीपिंग में भी उन्हें दिक्कत होती है.

ऐसे में वो धोनी से इन सब मे सीख ले सकते है और अपनी विकेटकीपिंग सुधार कर सकते है. इसके अलावा धोनी भी उनके खेल में सुधार कराने में मदद कर सकते हैं.

अनुभव मिलेगा 

इसमें कोई भी शक नही है कि पन्त भारत आने वाले समय में भारत के लिए कई बड़े रिकॉर्ड बानने वाले है. लेकिन जैसा कि क्रिकेट में कहा जाता है कि अनुभव से एक खिलाड़ी बेहतर होता है.

ऐसे में पन्त को बेहतर बनाने के लिए टीम इंडिया को उन्हें लगातर मौके देने होंगे और उन्हें टीम के साथ रहना होगा. ऐसे में वो हर जगह के हालात का फायदा उठ सकेंगे.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ये रहे वो 3 कारण जिसकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋषभ पंत को देना चाहिए नियमित रूप से टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.