Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देवधर ट्रॉफी से भारतीय वनडे टीम में वापसी कर सकते है ये 3 खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। 37 टीमों के बीच लगभग एक महीने तक चले लम्बे संघर्ष के बाद मुंबई और दिल्ली की टीम विजय हज़ारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुँच चुकी है जो कि रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफइनल में जहां मुंबई की टीम में हैदराबाद को 60 रन से हराया वहीं दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में झारखण्ड को मात दी।

इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद ही एक और घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी शुरू होने जा रहा है जिसके लिए चयनकर्ताओं ने टीमों की घोषणा पहले ही कर दी है। इस बार बीसीसीआई ने नियमों के खिलाफ जाकर अजिंक्या रहाणे, सुरेश रैना, आर.आश्विन जैसे कुछ सीनियर खिलाडियों को टीम में जगह दी है। इस टूर्नामेंट पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी। ये तीन खिलाडी इस टूर्नामेंट से नेशनल टीम में वापसी कर सकते है। बता दें कि यह टॉफी 23 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी।

सुरेश रैना - भारतीय टीम के सीमित ओवर के स्पेशलिस्ट सुरेश रैना काफी समय से टीम से बाहर चल रहे है। हालाँकि सुरेश रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में वापसी की थी लेकिन 3 मैचों में सिर्फ 47 रन ही बना सके। भारतीय टीम अभी मध्यक्रम को लेकर जूझ रही है और सुरेश रैना इस कमी को दूर कर सकते है। सुरेश रैना विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार 3 अर्धशतक लगाए थे और अब देवधर ट्रॉफी में इंडिया सी टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

अजिंक्या रहाणे - मुंबई के खिलाड़ी अजिंक्या रहाणे ने विजय हजारे ट्रॉफी की शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो मैचों में नाबाद 79 और 148 रन की पारी खेली थी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की वजह से बाकी मैच नहीं खेल पाए थे। रहाणे ने अपना आखिरी वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था जहां वे 5 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके थे। हालाँकि अब रहाणे देवधर ट्रॉफी में इंडिया सी टीम की कप्तानी करते हुए नेशनल टीम में वापसी का दावा पेश करेंगे।

रविचंद्रन अश्विन - भारतीय टीम के सबसे अच्छे ऑफ स्पिनर्स में से एक आर. अश्विन जून 2017 से ही वनडे टीम से बाहर चल रहे है। हालाँकि अश्विन अब तक खेले गए 111 वनडे मैचों में 150 विकेट ले चुके है लेकिन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के टीम में आने के बाद उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है। अगर आश्विन देवधर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते है तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है।



Herald