Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रवीण कुमार के रिटायरमेंट लेने के 3 दिन बाद रोहित शर्मा हुए भावुक, कही ये बात

भारतीय टीम के मीडियम पेसर रहे प्रवीण कुमार ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. 32 वर्षीय प्रवीण ने भारत के लिए आखिरी मैच 2012 में खेला था. 2007 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले प्रवीण अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर हुए. उन्होंने भारत के लिए कुल 84 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. जिसमें 112 विकेट लिए.

रोहित शर्मा ने दी शुभकामनाएं 

प्रवीण कुमार और रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम साल 2007 में रखा था. रोहीत ने प्रवीण के रिटायरमेंट पर ट्वीट करते हुए लिखा

”हमने लगभग साथ में ही देश के लिए खेलना शुरू किया था. काफी ज्यादा फन, हंसी मजाक और अच्छा क्रिकेट रहा. मैं उनके सीबी सीरीज के दूसरे फाइनल का स्पेल नहीं भूल सकता हूँ. वह जादुई था. एक भाई, दोस्त और टीम के साथी के रूप में रिटायरमेंट की शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें – अफगानिस्तान को मिला एक और राशिद खान

रोहित शर्मा ने जिस मैच का जिक्र किया है वह कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा फाइनल मैच था. यह 2008 में ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था. जिसमें भारत ने 9 रन से जीत दर्ज की थी. प्रवीण कुमार ने उस मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी में 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें – रंगना हेराथ इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट

उन्होंने केवल 6 टेस्ट मैच खेले. इसमें इंग्लैंड के 2011 के दौरे में टेस्ट सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 15 विकेट लिए थे, जिसमें 106 रन देकर पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया था. वहीं अब क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रवीण कुमार ने बताया कि अब वह कोच के तौर पर अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post प्रवीण कुमार के रिटायरमेंट लेने के 3 दिन बाद रोहित शर्मा हुए भावुक, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.