Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें प्रतिभा होने के बाद भी नहीं मिल टीम इंडिया में पर्याप्त मौके

भारतीय क्रिकेट ने अब तक कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों दिया है। कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी तो अपनी टीम में जगह को निरंतर सुनिश्चित करने में कामयाब रहे लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे जिनको अपनी प्रतिभा के अनुरूप टीम में मौका नहीं मिला। ऐसे कई खिलाड़ी हैं।

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिलने चाहिए थे ज्यादा मौके

तो आज हम आपको भारतीय क्रिकेट के वो तीन खिलाड़ी बताते हैं जिनको ज्यादा से ज्यादा मिलने चाहिए थे मौके जिससे उनका करियर ही कुछ और कहानी बयां करता।

अमित मिश्रा

हरियाणा के अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा की काबालियत से भारतीय क्रिकेट में हर कोई वाकिफ है। अमित मिश्रा एक जबरदस्त लेग स्पिन गेंदबाज रहे जिन्हें अनिल कुंबले के बाद भारतीय टीम का सबसे अच्छा लेग स्पिनर माना जा सकता है।

लेकिन प्रथम क्रिकेट श्रेणी में 535 विकेट लेने वाले अमित मिश्रा को कभी भारतीय टीम में निरंतर जगह नहीं मिली। उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट में 76 विकेट और 36 वनडे मैचों में 64 विकेट हासिल किए।

धवल कुलकर्णी

मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खूब प्रभाव छोड़ा है। धवल कुलकर्णी को जहां मौका मिला वहां उन्होंने साबित किया कि उनमें गेंदबाजी की अलग प्रतिभा है।

धवल कुलकर्णी को भारतीय टीम में भी उनके आईपीएल और घरेलू प्रदर्शन को देख मौका दिया गया लेकिन वो मौका नहीं मिला जिसके ये हकदार था। शायद कुछ ज्यादा मौके कुलकर्णी को दिए जा सकते थे। इन्होंने 12 वनडे मैचों में 19 विकेट हासिल किए।

मनोज तिवारी

बंगाल के बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज मनोज तिवारी एक मंझे हुए बल्लेबाज की तरह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। हालांकि मनोज तिवारी की ये पहचान घरेलू क्रिकेट और आईपीएल तक ही सीमित हो गई।

जिस तरह से मनोज तिवारी ने प्रभावित किया है उसे देखते हुए तो उन्हें जो मौके भारतीय टीम में दिए गए हैं उससे ज्यादा मिलने चाहिए थे। मनोज तिवारी ने भारत के लिए 12 वनडे मैच खेले जिसमें 1 शतक और 1 पचासे से 287 रन बनाए। तो वहीं प्रथम श्रेणी में 50 से भी ज्यादा की औसत से 106 मैचों में 7642 रन बनाए।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत के 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें प्रतिभा होने के बाद भी नहीं मिल टीम इंडिया में पर्याप्त मौके appeared first on SportzWiki Hindi.