वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन मैचों के लिए टीम का चयन कर लिया गया है. इस दौरान सबसे हैरान करने वाला फैसला टीम के स्टार बल्लेबाज़ केदार जाधव को लेकर किया है. चोट से वापसी करने के बाद भी केदार को टीम में जगह नही दी गई है. जिसके बाद से सब हैरान है. वही उनके चयन न होने पर बात करते हुए मुख्यचयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बात की.
इस दौरान उन्होंने बताया कि किस वजह से उन्हें टीम में शामिल नही किया है.
चोट के इतिहास की वजह से नही मिली है जगह

केदार जाधव को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“उनका करियर चोट से काफी ज्यादा प्रभावित रहा है. जिस वजह से उनका चयन नही हुआ है. ऐसा कई बार हुआ है कि वो फिट होने के बाद तुरंत ही चोटिल हो गया है. ऐसा ही कुछ हमे एशिया कप में देखने को मिला था.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“अगर आज देवधर ट्राफी में इंडिया ए की टीम जीत जाती है तो केदार को एक और मैच खेलने का मौका मिल जाएगा. जिससे उसके पास अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका होगा. देवधर ट्राफी का फाइनल मुकाबला शनिवार को है. ऐसे में हम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले चौथे मैच में भी एक और खिलाड़ी को टीम से जोड़ सकते है. खिलाड़ियों को ये समझने की जरूरत है कि ये एक प्रक्रिया है और हमे उसका पालन करना होगा.”
एशिया कप के फाइनल में लगी थी चोट

केदार जाधव का रिकार्ड्स हमेशा से ही चोट की वजह से प्रभावित रहा है. आईपीएल में भी वो चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने एशिया कप में भी अपनी मांसपेशियों को चोट पहुंचाई थी. जिस वजह से वो क्रिकेट से दूर हो गए थे. ऐसे में उन्होंने चोट के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी की है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एम एस के प्रसाद ने बताया वजह, कहा नाम पर चर्चा होने के बाद भी इस वजह से केदार जाधव को नहीं मिला अंतिम 3 वनडे में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.