Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 3 रन चैलेंज, जाने विराट कोहली और लोकेश राहुल में किसने मारी बाजी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की गिनती सबसे फिट क्रिकेटरों में की जाती है। बल्लेबाजी में भी राहुल का कोई जवाब नहीं है। वनडे मैचों में भले ही उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन टी-20 मैचों में उन्होंने अपने आप को साबित किया है। राहुल अन्य बल्लेबाजों की तरह टेस्ट मैचों में घर से बाहर जूझते दिखे हैं। राहुल ने 3 रन चैलेंज लिया है।

10.01 सेकेंड में दौड़े 3 रन

केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें वह प्यूमा 3 रन चैलेंज लेते दिख रहे हैं। इस चैलेंज के तहत खिलाड़ियों को विकेट के बीच में तीन रन दौड़ने होते हैं। राहुल ने अपनी फिटनेस साबित करते हुए 10.01 सेकंड में विकेटों के बीच 3 रन पूरे किये।

विराट कोहली ने की थी शुरुआत

3 रन चैलेंज की शुरुआत भारतीय कप्तान विराट कोहली ने की थी। आईपीएल के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस चैलेंज का वीडियो पोस्ट किया था। कोहली ने सिर्फ 8.90 सेकेंड में यह दूरी तय की थी। राहुल विराट को पीछे नहीं छोड़ पाए। अभी तक कोई भी खिलाड़ी इस चैलेंज में भारतीय कप्तान को पीछे नहीं छोड़ पाया है।

 मंदीप सिंह और आदित्य तारे से भी पिछड़े राहुल

राहुल काफी फिट हैं लेकिन 3 रन चैलेंज में वह आरसीबी के मंदीप सिंह और मुंबई इंडियंस के आदित्य तारे से भी पिछड़ गए हैं। मंदीप ने 9.40 सेकेंड में चैलेंज पूरा किया था वहीं तारे 9.96 सेकेंड लिए थे।

मुंबई इंडियंस और वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने 9.50 सेकेंड में यह दूरी तय की थी। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस चैलेंज को पूरा करने में राहुल से ज्यादा समय लिया था।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: 3 रन चैलेंज, जाने विराट कोहली और लोकेश राहुल में किसने मारी बाजी appeared first on SportzWiki Hindi.