भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं. कोहली क्रिकेट के हर फॉर्मेट में लगातार रन बना रहे है. ऐसे में चौथे मैच में भी शतक बनाया था. जिसके बाद WWE के स्टार पॉल हेमैन ने कोहली को लेकर ट्वीट किया और उन्होंने कोहली की तारीफ की और उन्होंने उनकी तुलना ब्रोक लैसनर से भी कर डाली है.
स्टारस्पोर्ट्स के ट्वीट का जवाब दिया था
I will give props to #KingKohli for his accomplishments, and therefore issue a one-time pardon to @StarSportsIndia for "borrowing" (ahem) from my catchphrase for @BrockLesnar #EatSleepConquerRepeat. Thou art pardoned by decree of #YourHumbleAdvocate. You are most welcome! https://t.co/SRSy39heye
— Paul Heyman (@HeymanHustle) October 27, 2018
विराट कोहली के लगातार तीसरे शतक को लेकर सीरीज़ के ब्रॉडकास्टर ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए Eat. Sleep. Hit. Repeat लिखा. रैसलिंग फैंस को पता होगा कि ये चीज़े पॉल हेमैन , ब्रॉक लैसनर के लिए सालों से इस्तेमाल करते हुए आ रहे हैं. पॉल हेमैन ने विराट कोहली को बधाई भी दी.
In order for #KingKohli to even consider being billed as The Beast Incarnate (property of @BrockLesnar, reigning defending undisputed greatest athlete in the world), he would have to have #PaulHeyman as an #Advocate. @StarSportsIndia, I applaud your passion, for I am the #GOAT! https://t.co/d4qFUZbN1b
— Paul Heyman (@HeymanHustle) October 27, 2018
इस ट्वीट के जवाब में पॉल हेमैन ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अपनी बात ट्विटर के जरिए रखी. पॉल हेमैन ने कहा कि अगर किंग कोहली को ब्रॉक लैसनर कहलाना है तो उन्हें पॉल हेमैन को अपना एडवोकेट बनाना पड़ेगा. मुझे ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताने के लिए आपका शुक्रिया.
कोहली है इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर

विराट कोहली ने पुणे में भी सेंचुरी जमाई. अपने वनडे करियर का 38वां शतक जमाने के लिए उन्होंने 110 गेंदों का सामना किया था. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 01 छक्का भी निकला. इस सीरीज़ में कोहली का ये तीसरा शतक रहा.
इससे पहले कोहली ने इस सीरीज़ के पहले वनडे मैच में गुवाहाटी में 140 रन बनाए थे. वहीं इस सीरीज़ का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया था. वहां पर कोहली ने नाबाद 157 रन की पारी खेली थी.
पुणे में शतक के साथ ही कोहली ने एक ऐसा काम कर दिया जो उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ नहीं कर सका था. कोहली लगातार तीन वनडे मैचों में तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. हालांकि ये शतक जड़ने के बाद कोहली 107 रन बनाकर आउट हो गए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करे. अपने दोस्तों तक येखबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देनाचाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तोकृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post ब्रोक लेसनर के क़ानूनी सलाहकार पॉल हेमन भी हुए विराट कोहली के फैन, लगातार 3 शतक पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.