Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब प्लेयर ट्रेडिंग विंडो सिस्टम के तहत इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है टीम में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए जब से बीसीसीआई ने अपनी प्लेयर ट्रेडिंग विंडो सिस्टम को खोला है उसके बाद से सभी फ्रेंचाइजी इसके तहत अपने खिलाड़ियों के एक-दूसरे फ्रेंचाइजी से खरीदने की रणनीति बना रहे हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब खरीद सकता है इन तीन खिलाड़ियों को

इसी रणनीति को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। फ्रेंचाइजी जब अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली करें तब करें लेकिन आपको हम आपको हर दिन के साथ एक ना एक टीम के ट्रेडिंग विंडो के खिलाड़ियों को बता रहे हैं।

आज हम आपको बताएंगे किंग्स इलेवन फ्रेंचाइजी को लेकर जो इन पांच खिलाड़ियों को अपने पाले में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

राहुल चाहर

राजस्थान के युवा स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने अपनी गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट में बहुत ही प्रभावित किया है। हाल ही में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में राहुल चाहर ने शानदार प्रदर्शन कर हर किसी को प्रभावित किया है।

राहुल चाहर के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद आईपीएल की कुछ फ्रेंचाइजी इन्हें अपना हिस्सा बनाने की कोशिश करेंगी। ऐसे में इस समय मुंबई इंडियंस में खेल रहे राहुल चाहर को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खरीद सकती है।

धवल कुलकर्णी

मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भले ही भारतीय टीम में तो जगह को नहीं रख पाए लेकिन घरेलू क्रिकेट में हर सीजन के दौरान इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

आईपीएल में 80 विकेट अपने नाम कर चुके धवल कुलकर्णी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।धवल कुलकर्णी की गेंदबाजी को देखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब अपनी गेंदबाजी लाइन आप को मजबूत बनाने के लिए धवल कुलकर्णी को अपनी टीम का हिस्सा बना सकती हैं।

डेनियल क्रिश्चियन 

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर डेनियल क्रिश्चियन को क्रिकेट जगत की कई टी-20 लीग खेलने का अनुभव है। डेनियल क्रिश्चियन भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन उन्होंने टी-20 लीगों में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

आईपीएल में भी डेनियल क्रिश्चियन काफी समय से खेल रहे हैं। वो इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। आरसीबी की फ्रेंचाइजी अपनी टीम के संयोजन को देखने हुए इन्हें निकाल सकती है, तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक विदेशी ऑलराउंडर को ध्यान में रखते हुए ये मौका तपाक से ले सकती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post किंग्स इलेवन पंजाब प्लेयर ट्रेडिंग विंडो सिस्टम के तहत इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.