भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बिना रुके हुए रन बनाए जा रहे हैं. हर मैच में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 10 हज़ार रन पूरे किए. इसके साथ ही वह इस वर्ष वह एक दिवसीय मैचों में 1 हज़ार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. वह अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपने करियर की बड़ी उपलब्धि और सचिन के एक विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं.
इस मामले में सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान जो रिकार्ड बनाए उन्हें तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. पर कोहली एक-एक कर उनके रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें – कोहली के लगातार कीर्तिमान रचने के बीच यह क्या कह गए शोएब अख्तर

उन्होंने वनडे में 10 हजार रन पूरे किये तो सचिन के सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बल्लेबाज बने. इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं. इस मामले में भी उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ा.
अब विराट कोहली के पास मौका है कि वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करें. यह अविश्वसनीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने 1998 में शतक पर शतक जड़ते हुए एक साल में 12 शतक लगा दिए थे.

वहीं कोहली अभी तक इस वर्ष 10 शतक लगा चुके हैं. ऐसे में वह तीन शतक और लगाते ही ये शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी उन्हें दो वनडे मैच खेलने हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगे.
इस सीरीज के बाद दिसम्बर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी. जिसके तीन मैच दिसम्बर में होंगे और एक मैच अगले वर्ष जनवरी में होगा. ऐसे में कोहली के पास तीन शतक लगाने का पर्याप्त समय है.
ये भी पढ़ें – मुंबई में रोहित और धवन नहीं, बल्कि यह जोड़ी कर सकती है पारी का आगाज
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 3 शतक और लगाते ही सचिन तेंदुलकर का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.