Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ठगी के केस में फंसे कपिल देव, भरना पड़ेगा 3 लाख का नगद जुर्माना

1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव एक नये मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। जैसा कि हम सभी को पता है कई कंपनियां बड़े सेलेब्रिटी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करती है। इससे पहले कई बड़े क्रिकेटर और फिल्म स्टार के नाम पर लोगों से लाखों रूपये की ठगी की जा चुकी है। अब इसमें नाय नाम कपिल देव का भी जुड़ गया है।

बड़ोदरा में हुई ठगी

गुजरात के बड़ोदरा में सनस्टार क्लब ने मेंबरशिप के नाम पर लोगों से काफी ठगी की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को विदेश की ट्रिप देने की बात भी की थी। यह काम रमण कपूर नाम का एक शख्स और उनकी पत्नी सीमा कर रही थी।

इस क्लब के ऐड में कपिल देव और बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और रवि किशन के नाम का इस्तेमाल किया गया था। 18 लोगों के लाखों रूपये डूब गए थे। जिसके बाद उन्होंने इसे लेकर जिला उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज दर्ज किया था।

अब देना पड़ेगा हर्जाना

18 लोगों द्वारा जिला उपभोक्ता फोरम में पिछले साल 30 अगस्त को केस दर्ज करवाया गया था। 20 अक्टूबर को इस केस का फैसला आ गया है। फैसले के अनुसार रमन कपूर को लोगों के पैसे वापस करने को बोला गया है।

इसके साथ ही कपिल देव समेत तीनों ही सेलेब्रिटी को सभी 18 लोगों को 15-15 हजार रूपये देने के लिए बोला गया है। अभी तक कई बार ऐसी ठगी हो चुकी है, लेकिन सेलिब्रिटीज को कभी इसका हर्जाना नहीं भरना पड़ा था।

यह भी पढ़े: एबी डीविलियर्स संन्यास से कर सकते हैं वापसी

2016 का है मामला

इस मामले की नवम्बर 2016 में हुई थी। उस समय फतेहगंज के होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया था। अप्रैल 2017 में फ्रॉड का खुलासा होने के बाद इसके लेकर लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जुलाई 2017 में कोर्ट ने पूर्व कप्तान कपिल देव समेत तीनों की सेलिब्रिटीज को हाजिर होने के लिए समन भेजा। अब देखने वाली बात होगी कि कपिल इसपर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ठगी के केस में फंसे कपिल देव, भरना पड़ेगा 3 लाख का नगद जुर्माना appeared first on SportzWiki Hindi.