Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतना तय, पिछली ये 3 सीरीज है इसकी गवाह

श्रीलंका के खिलाफ दिसम्बर 2017 में तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया था. जहां सीम गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी. भारत के लिए, विराट कोहली को श्रृंखला में विश्राम दिया गया था. और रोहित शर्मा पहली बार टीम का नेतृत्व कर रहे थे.

पहले मैच में भारत को मिली हार 

श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लकमल, प्रदीप और मैथ्यूज ने भारत के 7 विकेट से 2 9 रन पर ही गिरा दिए.वो तो भला हो धोनी के 65 रनों का जिनकी वजह से टीम ने 112 रन बनाये. श्रीलंका ने आसानी से मैच जीता और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली.

रोहित शर्मा ने ठोक दिया दोहरा शतक 

भारत इस हार के बाद मोहाली पहुंचा श्रीलंका ने टॉस जीता और एक बार फिर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया.रोहित शर्मा के साथ धवन ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े. धवन 68 रन बनाकर देकर आउट हुए. कोहली की अनुपस्थिति में भारत के लिए  नंबर 3 श्रेयस अय्यर ने अपने कप्तान का साथ दिया.रोहित शर्मा ने 13 चौके और 12 छक्के की मदद से 153 गेंदों पर नाबाद 208 रन बनाये.श्रेयस अय्यर ने 70 गेंदों पर 88 रन बनाये. भारत ने 4 विकेट खोकर 392 रन बनाएं. जवाब में, श्रीलंका केवल 251 रन बना पाई.भारत ने विशाखापत्तनम में तीसरे एकदिवसीय मैच को 8 विकेट जीता, और उसके साथ श्रृंखला 2-1 से जीत गई.

पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार 

2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच श्रृंखला का पहला मैच मुंबई में खेला गया था. पहले मैच में भारत हार गया. दूसरा मैच पुणे में था. न्यूजीलैंड की टीम 230 रन पर ऑल आउट हो गई.धवन (68) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 64) के साथ भारत आराम से लक्ष्य पर पहुंच गया. इस तरह से सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.

तीसरा मैच भारत ने जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली 

तीसरे और आखिर मुकाबला कानपुर में खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा (147) और विराट कोहली (113) ने दूसरे विकेट के लिए 230 रन जोड़े. भारत ने 337 रन का पहाड़ सा लक्ष्य बनाया.  न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी तक संघर्स किया, लेकिन  भुवी और बुमराह के बेहतरीन गेंदबाजी से यह मैच भारत ने जीत लिया. इसके साथ ही भारत ने ये सीरीज भी अपने नाम कर ली.

ऑस्ट्रेलियाई श्रृंखला में 2-1 से आगे थे

अक्टूबर 2013 में सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला थी.जिसे बाद में खराब मौसम के कारण रांची और कटक के मैचों को रद्द कर दिया गया.ऑस्ट्रेलियाई श्रृंखला में 2-1 से आगे थे.ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रृंखला जीतने के लिए दो में से एक जीत चाहिए थी. भारत को श्रृंखला जीतने के लिए दोनों मैचों में जीत हासिल करनी पड़ी.

चौथा मैच नागपुर में खेला गया .भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शेन वाटसन (102) और जॉर्ज बेली (156) रनों की मदद से 350 रन बनाए.ऑस्ट्रेलिया 350 तक पहुंच गया, तो उन्होंने सोचा कि श्रृंखला उनकी जेब में है. सलामी बल्लेबाज रोहित और धवन ने 30 ओवरों में पहले विकेट के लिए 178 रन जोड़ दिए. कोहली ने इस मैच में 60 गेंद में ही शतक ठोक दिया. भारत ये भी सीरीज जीत गया था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतना तय, पिछली ये 3 सीरीज है इसकी गवाह appeared first on SportzWiki Hindi.