भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के बीच इन दिनों सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिससे कहा जा सकता है कि खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच तालमेल की खूब कमी है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने चयनकर्ताओं की बात मानने से किया इनकार, नहीं खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी
अभी तक तो ये बाते जरूर हो रही थी कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों और भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के बीच कुछ ना कुछ गलत चल रहा था लेकिन अब ये बात पूरी तरह से स्पष्ट हो गई।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के विजय हजारे ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच खेलने की उम्मीद थी और ये बात भी सामने आयी थी कि धोनी को चयनकर्ताओं ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को कहा था।
झारखंड के कोच राजीव कुमार ने धोनी के नहीं खेलने की स्थिति की साफ
लेकिन चयनकर्ताओं का बात से धोनी ने पूरी तरह से इनकार करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलने की स्थिति को साफ कर दिया है।

झारखंड की टीम के कोच राजीव कुमार ने इस बात को लेकर कहा कि “धोनी ने क्वार्टर फाइनल में नहीं खेलने का फैसला किया है। जबकि मुख्य चयनकर्ता ने इससे पहले उनके हिस्सा लेने की घोषणा की थी।”
धोनी झारखंड की टीम की नहीं बिगाड़ना चाहते हैं लय
राजीव कुमार ने आगे इस बात को लेकर कहा कि “धोनी को लगता है कि इस राउंड में टीम से जुड़ना उचित नहीं होगा क्योंकि टीम ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि उनकी अनुपस्थिति में क्वार्टर फाइनल तक जगह बनायी है वो टीम का संतुलन नहीं बिगाड़ना चाहते हैं।”

आपको बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कुछ दिनों पहले धोनी के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की बात कही थी लेकिन इस बात से ये साफ हो गया है कि कहीं ना कहीं उनकी धोनी से तालमेल की कमी है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 3 दिन पहले ही चयनकर्ताओं ने दी थी टीम में जगह, अब धोनी ने किया खेलने से इंकार, सवालों के घेरे में चयनसमिती appeared first on SportzWiki Hindi.