भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी के लिए दावा ठोक दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।
रैना को 2015 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में हुए वनडे सीरीज में टीम में वापसी का मौका मिला था। हालाँकि 2 मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए।
विजय हजारे ट्रॉफी में 3 अर्धशतक

सुरेश रैना ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछली 3 पारियों में 3 अर्धशतक बनाये हैं। शुरूआती मैचों में फ्लॉप होने के बाद उत्तर प्रदेश के कप्तान ने हैदराबाद के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली। इसके बाद केरल के खिलाफ भी उन्होंने शानदार 66 रन बनाये।
आज आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उन्होंने 44 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाये।
एशिया कप में नहीं मिली थी जगह
सुरेश रैना को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हुए 2 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इन दो मैचों में उन्होंने 46 और 1 का स्कोर बनाया था।

इंग्लैंड दौरे में भी उन्हें पहले टीम में नहीं शामिल किया गया था। अंबाती रायडू के यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से उन्हें मौका मिल गया था। एशिया कप में पहले रायडू ने टेस्ट पास कर लिया और साथ ही केदार जाधव की भी वापसी हो गई। यही वजह है की रैना को टीम से बाहर होने पड़ा।
अभी भी वापसी की उम्मीद

एशिया कप में भारतीय टीम के मध्यक्रम ने उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन नहीं किया है। दिनेश कार्तिक और अम्बाती रायडू बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे।
यही वजह है कि रैना की टीम में वापसी की उम्मीद की जा सकती है। इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने 2015 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। रैना को शॉर्ट पिच गेंदबाजी से परेशानी भी रही है।
The post विजय हजारे ट्रॉफी: सुरेश रैना ने ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा, 3 मैचों में खेली तूफानी पारियां appeared first on SportzWiki Hindi.