युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. पंत ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. इस दौरान उन्होंने एक शानदार शतकीय पारी भी खेली थी.
वहीं, राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 92 रनों की तेज तर्रार पारी खेल कर एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया. टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करने के बाद अब कई क्रिकेट एक्सपर्ट उनके वनडे टीम में चयन की मांग भी कर रहे हैं.
अपने नाम दर्ज किए ये शानदार रिकॉर्ड

पंत टेस्ट क्रिकेट में पहला रन छक्का लगाकर बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में पांच कैच भी लिए. अंडर-19 वर्ल्डकप में उनके नाम 18 गेंदों में अर्धशतक दर्ज है. जबकि रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी पंत के नाम है. उन्होंने 48 गेंदों पर ही शतक ठोंक डाला था.
ट्रेनिंग के लिए आए दिल्ली

पंत ने अपने क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की. हरिद्वार उत्तराखंड में जन्मे पंत को बेहतर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली आना पड़ा था. वह तब महज 12 वर्ष के थे उनके पिता राजेंद्र पंत उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दिलाने के मकसद से दिल्ली आए थे. पैसे की कमी की वजह से उन्हें गुरुद्वारे में लंगर खाकर रातें गुजारनी पड़ी.
राजस्थान क्रिकेट टीम ने निकाल दिया था

दिल्ली आने के दो साल बाद कोच तारक सिन्हा ने पंत को करियर की शुरुआत के लिए राजस्थान भेजा था. वहां उन्होंने जिला स्तर पर अंडर-14 और अंडर-16 क्रिकेट खेला. पर इसके बाद उन्हें बाहरी बताकर टीम से निकाल दिया गया था.
अंडर-19 वर्ल्डकप में तेज अर्धशतक जड़कर आए चर्चा में
अंडर-19 वर्ल्डकप 2016 में पंत ने नेपाल के खिलाफ 18 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा दिया था. ये अंडर-19 वर्ल्डकप का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड था.
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा

आईपीएल-2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पंत को बेस प्राइस से 19 गुना ज्यादा रकम(1.9 करोड़ रूपये) देकर अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि इसी आईपीएल सीजन के दौरान उनके जीवन में एक बड़ी घटना घटी. दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए पहला मैच खेलने के दो दिन बाद ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था.
दिग्गज विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने की थी तारीफ

ऋषभ पंत का भारतीय टीम टी-20 में चयन 2017 में हुआ था. वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में टी-20 खेलने वाले खिलाड़ी बने. हाल ही में गिलक्रिस्ट ने पंत की तारीफ करते हुए भविष्य का एक बड़ा विकेटकीपर बल्लेबाज बताया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रिकेट के लिए 3 राज्य बदले ऋषभ पंत, लंगर खाकर गुजारी रातें appeared first on SportzWiki Hindi.