Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने उठाया बड़ा कदम, एशिया कप में भारत के सामने शानदार प्रदर्शन करने वाले हांगकांग के स्पिनर समेत 3 को किया बैन

हाल ही में एशिया कप 2018 के दौरान हांगकांग क्रिकेट का एक अलग रूप देखने को मिला था. टीम ने भारत जैसी बड़ी टीम को भी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. आलम ये था कि बड़ी जीत की उम्मीद के साथ उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने उस मैच में सिर्फ 26 रनों से जीत दर्ज की थी. एक तरफ जहां हांगकांग क्रिकेट उम्मीदों के पहाड़ पर चढ़ रहा था, वहीं अब एक ताजा खबर ने उन्हें हिलाकर रख दिया है.

खिलाड़ियों पर लगाए गया बैन 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हांग कांग के तीन खिलाड़ियों इरफान अहमद, नदीम अहमद और हजीब अमजद पर भ्रष्टाचार निरोधी+ नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं.

आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों पर 19 आरोप लगे हैं. इरफान पर नौ आरोप हैं तो वहीं नदीम और हसीब पर पांच-पांच आरोप हैं. इन सभी खिलाड़ियों को जांच पूरी न हो जाने तक अस्थायी तौर से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

इन खिलाड़ियों के पास अपने ऊपर लगे आरोपों पर पक्ष रखने के लिए आठ अक्टूबर से 14 दिन का समय दिया गया है. आईसीसी ने इस मामले पर इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं बताया है.

एशिया कप में टीम का रहा था शानदार प्रदर्शन 

वही एशिया कप में अगर टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. इस दौरान एक समय ऐसा लग रहा है भारत को भी हांगकांग हरा देगा, लेकिन बड़े मैचों के दबाव के आगे टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से फेल हो गए थे और टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

हालांकि इस तरह की हारके बाद भी टीम के प्रदर्शन तारीफ की जा रही थी. वही अब इस तरह की घटना से टीम पर उसका गलत प्रभाव पड़ेगा और टीम के प्रदर्शन पर भी इसका असर पड़ सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईसीसी ने उठाया बड़ा कदम, एशिया कप में भारत के सामने शानदार प्रदर्शन करने वाले हांगकांग के स्पिनर समेत 3 को किया बैन appeared first on SportzWiki Hindi.