Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के तीन ऐसे बल्लेबाज जो अपने पहले 3 वनडे मैचों में हुए बिना खाता खोले आउट

किसी भी बल्लेबाज के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुरूआती मैच काफी महत्वपूर्ण होते हैं. सभी चाहते हैं कि वह शानदार तरीके से अपने करियर की शुरुआत करें. कुछ बल्लेबाज जहां अपने डेब्यू मैच में शतक लगाते हैं तो वहीं कुछ शून्य पर ही आउट हो जाते.

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे बैट्समैन अपने पहले वनडे में बिना कोई खाता खोले ही आउट हो गए थे. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और केन विलियम्सन पहले दो वनडे में कोई भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए.

हम आपको आज ऐसे तीन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जो अपने वनडे करियर के पहले तीन मैचों में शून्य पर ही आउट हो हुए थे.

1. शादाब कबीर (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के मध्यक्रम बैट्समैन शादाब कबीर ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. शादाब डेब्यू मैच सहित लगातार पहले तीन मैचों में कोई भी रन नहीं बना सके थे. इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद दूसरा और तीसरा मैच भारत के खिलाफ खेला. दोनों मैचों में उन्हें अनिल कुंबले ने आउट किया था.

2. निकोलस डी ग्रूट(कनाडा)

अपने करियर के पहले तीन वनडे मैचों में एक भी रन नहीं बना पाने वाले दूसरे बैट्समैन कनाडा के निकोलस डी ग्रूट हैं. निकोलस ने विश्वकप 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था. इस मैच में जीरो पर आउट होने के बाद विश्वकप के ही अगले दो मैचों में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे थे.

3. पीटर गिलेस्पी (आयरलैंड)

आयरलैंड के मध्यक्रम बैट्समैन पीटर गिलेस्पी ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. उस मैच में गिलेस्पी तीसरी गेंद पर पॉल कॉलिंगवुड की गेंद पर आउट हो गए थे.

इसके बाद अगला मैच उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला उसमें भी वह रन नहीं बना सके. तीसरा मैच गिलेस्पी ने नीदरलैंड के खिलाफ खेला और इस मैच में भी वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

The post दुनिया के तीन ऐसे बल्लेबाज जो अपने पहले 3 वनडे मैचों में हुए बिना खाता खोले आउट appeared first on SportzWiki Hindi.