भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेला गया. राजकोट चेतेश्वर पुजारा का शहर है. उनका जन्म इसी शहर में हुआ. अपने शहर की गलियों से बाकिफ पुजारा ने मैच के बाद गाइड बन तीन ऐसी चीज़ें बतायी जो वहां करनी चाहिए.
राजकोट आएं तो ये लुफ्त ज़रूर उठाएं
बीसीसीआई द्वारा एक वीडियो ट्वीट की गयी. जिसमें चेतेश्वर पुजारा राजकोट के बारे में बता रहे हैं. राजकोट आने पर जो पहला काम पुजारा ने करने के लिए कहा वह भोजन.

उन्होंने कहा ”गुजराती थाली को एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए. आपको थाली में कई विकल्प मिलेंगे. पर आपको बाजरे का रोटला और खिचड़ी करी ज़रूर खानी चाहिए. आपको कुछ स्वादिष्ट मीठा भी मिलेगा, जिसे आप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते.”
दूसरा जो पुजारा ने करने के लिए कहा वह गरबा. पुजारा ने कहा
”अगर आप नवरात्री के समय राजकोट में हैं, तो गरबा का हिस्सा बनने की कोशिश ज़रूर करनी चाहिए. यह स्थानीय पारंपरिक त्यौहार है. हालांकि मुझे गरबा नहीं पता, मैं सीखने की कोशिश कर रहा हूं. वातावरण शानदार है इसलिए आपको निश्चित रूप से गरबा का हिस्सा बन त्यौहार का आनंद उठाना चाहिए.”
तीसरा काम जो पुजारा ने करने के लिए कहा वहअल्फ्रेड हाई स्कूल देखना. इसी स्कूल में हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्नातक की डिग्री हासिल के थी.
पुजारा ने कहा
”मेरी सूची में नंबर टीन पर अल्फ्रेड हाई स्कूल है, जहां हमारे देश पिता महात्मा गांधी ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की. आप उस स्थान पर जा सकते हैं.”

राजकोट में खेले गए टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने 86 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में भारत ने एक पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की. मैच सिर्फ तीन दिनों में ही ख़त्म हो गया. अब दूसरा टेस्ट हैदराबाद में 12 अक्टूबर से खेला जाएगा.
वीडियो
Top 3 things to do in Rajkot@cheteshwar1 turns tour guide and gives us a sneak peek into the Top 3 things to do when in Rajkot – by @28anand
https://t.co/StAU5E4Lda pic.twitter.com/FrxK5bBRqr
— BCCI (@BCCI) October 8, 2018
The post वीडियो: राजकोट टेस्ट के दौरान गाइड बने चेतेश्वर पुजारा, बताया अगर यहां आए तो ये 3 काम ज़रूर करें appeared first on SportzWiki Hindi.
