Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने लगातार 3 मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की हैं. भारत की इस जीत में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बहुत अहम भूमिका निभाई. ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी भारतीय टीम के लिए पहली पारी में 92 रन बनाये.

अपनी पारी में लगाये 11 चौके व 2 छक्के 

बता दें, कि अपनी इस शानदार 92 रन की पारी में ऋषभ पंत ने 134 गेंदों का सामना किया. साथ ही उन्होंने 11 चौके व 2 छक्के लगाये थे. उनकी इस शानदार पारी से भारतीय टीम को जीत हासिल करने में काफी मदद मिली हैं.

मेरा लक्ष्य देश के लिए लंबे समय तक खेलना

भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत ने अपने बयान में कहा,

“मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का यह एक अच्छा अनुभव रहा है. टीम के सभी सदस्य बहुत मददगार है, हर कोई बल्लेबाजी और रखरखाव के मामले में आगे बढ़कर मेरी मदद करता है. हाँ, मुझे इस बात को सोचकर थोड़ा निराशा हो रही हैं, कि इस सीरीज में अपने दो शतक चुका, लेकिन भविष्य में मुझे उम्मीद हैं, कि मैं अपने अर्धशतकों को शतकों में तब्दील करूँगा. मेरा लक्ष्य देश के लिए लंबे समय तक खेलना हैं.”

लगातार तीन बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं पंत

बता दें, कि ऋषभ पंत अपनी पिछली तीन टेस्ट पारियों में लगातार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 114 रन का शानदार शतक लगाया था. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 92 रन की तूफानी पारी खेली थी.

इसके बाद हैदराबाद टेस्ट मैच में उन्होंने एक बार फिर 92 रन की एक तूफानी पारी खेली. वह एमएस धोनी के बाद दूसरे ऐसे विकेटकीपर बने हैं. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए लगातार तीन टेस्ट पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाये हुए हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऋषभ पंत ने लगातार 3 मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.