बर्लिनः फ्रैंकफर्ट क्लब ने जर्मन लीग के छठे दौर के मैच में हनोवर को 4-1 से मात दी।बता दे कि,, इस मैच में एंचे रेबिक ने फ्रेंकफर्ट की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इवान एनडिका ने 36वें मिनट में गोल कर फ्रेंकफर्ट का खाता खोला। इसके बाद, रेबिक ने 46वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में 59वें मिनट में जोनाथन डी गुजमान ने फ्रेंकफर्ट के लिए तीसरा गोल किया।
फ्लोरेंट मुसलीजा ने 86वें मिनट में हनोवर के लिए गोल कर उसका खाता खोला। यह टीम के लिए इस मैच में किया गया पहला और एकमात्र गोल था।लुका जोविक ने 89वें मिनट में गोल कर फ्रेंकफर्ट को हनोवर के खिलाफ 4-1 से जीत दिलाई।
The post जर्मन लीगः हनोवर को फ्रैंकफर्ट ने 4-1 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.