Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रोफी में भारत का अजेय अभियान जारी है। हाल ही में भारत का 5वां मुकाबला साउथ कोरिया से हुआ। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के लिए हरमनप्रीत ने 3, जबकि गुरजंत ने एक गोल दागा। हरमन प्रीत ने तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर (चौथे और 47वें और 59वें मिनट) पर दागे, जबकि गुरजंत (10वें मिनट में) ने शानदार फील्ड गोल किया। आपको जानकारी में बता दें, भारत को इस मुकाबले में 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें फायदे उठाते हुए उन्होंने टूर्नामेंट की तीसरी हैट्रिक लगाई।

इस बार साउथ कोरिया की गोलपोस्ट में गोलकीपर के अलावा कोई नहीं था और गुरजंत ने मौका ताड़ते हुए आसानी से बॉल को गोल पोस्ट में पहंचाकर भारत की बढ़त को दो गोल कर दिया। इस तरह पहले क्वॉर्टर पर भारत 2-0 से आगे था। आपको जानकारी में बता दें, भारत के 5 मैचों में 13 अंक रहे और गोल अंतर 25 का रहा। मलेशिया 4 मैचों में 10 अंक लेकर दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है।

आपको बता दें, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान और जापान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, लेकिन पोंइट लिस्ट का निर्धारण गुरुवार को मलेशिया, पाकिस्तान और जापान के आखिरी मैच के बाद होगा ।

यह भी पढ़े -

आज विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा के पास भी है सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
IND vs WI: विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक ही मैच में बना लिए इतने रिकॉर्ड



Herald