Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी : भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से दी मात 

ब्यूनस आयर्स| भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूथ ओलम्पिक खेलों में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। रविवार देर रात ब्यूनस आयर्स में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से हराया।
भारतीय अंडर-18 टीम ने लालरेमसियामी की ओर से चौथे मिनट में किए गए गोल को दम पर खाता खोला। इसके अगले ही मिनट में कप्तान सलीमा तेते ने गोल किया और टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।

इस बीच आस्ट्रिया की सबरीना हर्बी ने 13वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर भारत के खिलाफ 1-2 किया लेकिम मुमताज खान ने 16वें मिनट में गोल कर एक बार फिर भारतीय टीम को 3-1 से आगे कर दिया।

मुमताज की ओर से हुए गोल के बाद अगले ही मिनट में लालरेमसियामी ने एक बार फिर 17वें मिनट में भारतीय टीम के लिए गोल कर उसे 4-1 से आगे कर दिया।

लॉरा केर्न ने आस्ट्रिया के लिए 20वें मिनट में गोल किया और स्कोर 2-4 किया। इसके बाद दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपने अच्छे डिफेंस से ऑस्ट्रिया को गोल का मौका नहीं दिया और अंत में 4-2 से जीत हासिल की।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला उरुग्वे से होगा।

The post हॉकी : भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से दी मात  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.