अजिंक्य रहाणे का हालिया प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. रहाणे पिछले कुछ समय से लगतार फॉर्म से जूझ रहें है. अजिंक्य रहाणे की ख़राब फॉर्म की वजह से उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती दो मैचों में टीम में भी शामिल नही किया गया था.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पहले मैच में रहाणे राजकोट के फ्लैट ट्रैक पर भी कुछ ख़ास नही कर सके. ऐसे में अब उनके विकल्प की मांग की जा रही है. तो आइये आज हम आप को बताएंगे घरेलू क्रिकेट का वो खिलाड़ी जो आने वाले समय में रहाणे की जगह ले सकता हैं.
रहाणे का हालिया प्रदर्शन रहा है ख़राब

इंग्लैंड में रहाणे का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जहां उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 257 रन बनाए थे. इसके अलावा वो लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे.
इसके अलावा वो एशियन पिचों पर उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. ऐसे में अब टीम इंडिया मैनेजेमेंट अब अजिंक्य रहाणे का विकल्प खोजना शुरू कर दिया है.
द्रविड़ ने तैयार किया है ये विकल्प

महाराष्ट्र के बल्लेबाज़ अंकित बावने पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में है. उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभी तक 53.38 के औसत से 5712 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं.
इसके अलावा अगर उनके लिस्ट ए के करियर की बात करें तो उन्होंने 44.37 के औसत से 2263 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने सात शतक और आठ अर्धशतक बनाए है.

वही अगर उनके हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने हाल के चार मैचों में तीन शतक लगाए है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान भी उन्होंने 116 रन की पारी खेली थी. विजय हज़ारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 100 और कर्नाटक के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी.
वही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट ए के मैच में 91 रन और साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 80 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा सबसे ख़ास बात ये है कि बावने खुद भी नंबर 5 पर खेलते है. उन्होंने खुद कहा है कि वो नंबर पांच पर खेल सकते है. ऐसे में साफ़ है कि वो टेस्ट में रहाणे की जगह ले सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत के लिए राहुल द्रविड़ ने तैयार किया अजिंक्य रहाणे का विकल्प, आखिरी के 4 मैचों में लगा चूका है 3 शतक appeared first on SportzWiki Hindi.