Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले आवेश खान के बारें में ये बाते नहीं जानते होंगे आप

भारतीय क्रिकेट में एक से एक युवा खिलाड़ी अपनी दस्तक देते नजर आ रहे हैं। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है और वो हैं मध्यप्रदेश के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान… जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

आवेश खान ने देखे संघर्ष के दिन

मध्य प्रदेश के युवा क्रिकेटर आवेश खान पहली बार अंडर-19 विश्व कप से सुर्खियों में आए। इन्होंने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। लेकिन ये क्रिकेटर जो बोर्ड प्रेसीडेंस इलेवन के लिए खेलने के दौरान एक बहुत ही पॉश होटल में ठहरे हैं, लेकिन आज से कुछ साल पहले उन्होंने ऐसा कभी सोचा नहीं था।

क्योंकि कुछ साल पहले इनके घर में बहुत ही जबरदस्त गरीबी थी। आवेश खान के पिता मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सड़क किनारे गुमटी चलाते थे। आवेश जब 14 साल के थे तो सड़क के चौड़ीकरण के चक्कर में गुमटी को हटा दिया गया और इनका परिवार पूरी तरह से बेरोजगार हो गया।

आवेश की कहानी उन्ही की जुबानी

ऐसी स्थिति में आवेश खान के लिए क्रिकेट में करियर बनाना आसान नहीं था। आवेश ने इसको लेकर बताया कि” गुमटी से पापा 500 रूपये कमा लेते थे, लेकिन एक दिन सब टूट गया। अगले दो साल तक जिंदगी संघर्ष में कटी। तब मैंने अपने आप से कहा मुझे कुछ करना पड़ेगा ऐसे नहीं चलेगा।”

“मेरे पिता को क्रिकेट के बारे में काफी समझदारी थी लेकिन मैं अपने परिवार को खुश देखना चाहता था। सबके लिए ये एक खेल था लेकिन मेरे लिए मेरे परिवार की खुशियां वापस लाने का रास्ता था।”

अभय खुरासिया का मिला साथ, बदलने लगी आवेश की जिंदगी

अपने क्लब में अच्छा खेलने के बाद भी आवेश को मौका नहीं मिला। इसके बाद इन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज अभय खुरासिया की एकेडमी में ट्रायल दिया जहां उनका सेलेक्शन हो गया। अब आवेश के प्रदर्शन से खुरासिया खुद इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने चयनकर्ताओं से आवेश को अंडर-16 टीम में चुनने का अनुरोध किया।

आवेश ने कहा “अब जिंदगी बदलनी शुरू हो गई। घर वाले कहते थे कि पैसा कमाने के बाद कुछ पैसा बचाना सीखो। मुझे अंडर-16 में हर दिन 100 रूपये मिलते थे। 17 दिनों में मुझे 1700 रूपये मिले उनमें से एक भी पैसा खर्च नहीं किया और घर आकर दादी को दे दिए। दादी ने कहा अब तुम समझदार हो गए हो।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले आवेश खान के बारें में ये बाते नहीं जानते होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.