Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेट ली ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में ये गेंदबाज लेगा 400 विकेट !

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के सबसे तेज गेंदबाज़ और पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ब्रेट ली ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह सकते है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में दो-दो विकेट के लेकर ब्रेट ली की बराबरी कर ली है। इस समय दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 310 विकेट है।

नाथन लियोन ने असद शफीद को आउट कर अपने टेस्ट में 310 विकेटों का आंकड़ा छुआ। अब ऑस्ट्रेलिया के चार गेंदबाज लियोन से आगे हैं। शेन वॉर्न 708 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं जबकि ग्लेन मैक्ग्रा के नाम 563 टेस्ट विकेट हैं। डेनिस लिली ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए 355 विकेट विकेट लिए हैं। वहीं चौथे स्थान पर काबिज मिचेल जॉनसन ने टेस्ट क्रिकेट में 313 विकेट लिए हैं ।

लियोन के इस प्रदर्शन पर ब्रेट ली ने कहा, मैं उसके प्रदर्शन ने काफी खुश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपना रोशन करें। अगर लियोन यह उपलब्धि हासिल कर लेते है तो वह ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में शुमार हो जाएंगे ।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ ने भी लियोन की तारीफ की है। वॉ ने कहा कि अभी वह आराम से 3-4 साल और खेल सकते है और उम्मीद है कि वह आसानी से 400 विकेट का आंकड़ा पार कर लेंगे। जिस रफ़्तार से वो आगे बढ़ रहे है उसे देखकर तो यही लगता है ।



Herald