Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने बनाई ऑस्ट्रेलिया पर 400 रन की बढ़त

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबुधाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी स्थिति मजूबत कर दी है।ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 145 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 264 रन बना लिए हैं।

अब वनडे में ओपनिंग करते नजर आ सकता हैं ये आक्रामक खिलाड़ी

पहली पारी में 282 रन बनाने वाली पाकिस्तान टीम ने इस तरह से मैच में कुल 401 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अजहर अली ने भी 64 रन का योगदान दिया। दो मैचों की शृंखला में अजहर अली का ये पहला अर्धशतक है। असद शफीक 44 रन की पारी खेलने में सफल रहे।

इस कारण जल्द ही मुंंबई की सीनियर टीम में शामिल होंगे अर्जुन तेंदुलकर!

समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम 43 और कप्तान सरफराज अहमद 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले दूसरे दिन पाकिस्तान ने उदीयमान तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की घातक गेंदबाजी के सामने कंगारू टीम की पहली पारी केवल 145 रन पर ही समाप्त हो गई थी।

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, कैरेबियाई का ये बल्लेबाज हुआ बाहर

इस पारी में मोहम्मद अब्बास ने 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। जबकि स्पिनर बिलाल आसिफ ने 23 रन देकर तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

अब पाकिस्तान टीम के पास दो मैचों की टेस्ट शृंखला अपने नाम करने का सुनहारा मौका है। दोनों ही टीमों के बीच पछले सप्ताह दुबई में खेल गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। इस मैच को ड्रॉ करवाने में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।