Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वन डे मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया

बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच आज से वन डे सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. इस मैच में बांग्लादेश के कई स्टार खिलाड़ी नही हैं. तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन इस मैच में नही खेले. वो चोट की वजह से इस सीरीज में नही खेल रहें है.

बांग्लादेश ने खड़ा किया मजबूत 

बंग्लादेश ने ओपनर इमरुल कायस की शानदार 144 रन की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 271 रन का स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम को महज स्कोर 139 रन के स्कोर पर ही 6 झटके लग चुके थे. यहां से टीम को ओपनर इमरुल कायस की बेहतरीन शतकीय पारी ने ना सिर्फ निकाला बल्कि एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

कायस ने मुश्किल में दिख रही बांग्लादेश की टीम के लिए मोहम्मद सहफुदीन के साथ शतकीय साझेदारी की. सातवें विकेट के लिए दोनों ने 127 रन जोड़ टीम को मुश्किल से निकाला. दोनों ने स्कोर को 139 से 266 तक पहुंचाया और जिम्बाव्वे की उम्मीद पर पानी फेर दिया. कायस ने अपना शतक पूरा करने में 118 गेंद का सामना किया. जिसमें 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। यह वनडे में कायस का तीसरा शतक है.

ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ हुए फेल 

272 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके. ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ 50 ओवर में सिर्फ 243 रन ही बना सके. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सीन विलियम्स भी 50 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके अलावा जर्विस ने 37 रन की पारी खेली. हालांकि उनकी ये पारी टीम को जीत नही दिला सके.

बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन ने अच्छी गेंदबाज़ी की. इस दौरान उन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. उनके अलावा बांग्लादेश के इस्लाम ने 38 रन देकर दो विकेट हासिल किये.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पहले वन डे मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.