Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के शतक पर फिरा पानी, वेस्ट इंडीज ने भारत को 43 रनों से हराया

नई दिल्ली- पेटीएम सीरीज के तीसरे मुकाबले मे वेस्ट इंडीज ने वापसी करते हुए भारत को 43  रनों से हरा दिया है। पुणे मे खेले गये तीसरे वनडे मैच मे भारत के कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया , जवाब मे वेस्ट इंडीज ने पहले बैंटीग करते हुए निर्धारित 50 ओवर मे 9 विकेट पर 284 रनों का लक्ष्य भारत को दिया

वेस्ट इंडीज की ओर से पिछले मैच के शतकवीर शाई होप ने एक बार फिर  से शानदार बैंटीग करते हुए 113 गेंदो पर 95 रन बनाए, इसके अलावा एस्ले नर्स ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदो पर 40 रन बनाए जिसमे चार चौके और दो छक्के शामिल थे, नर्स ने गेंदबाजी मे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दस ओवर मे 43 रन देकर दो विकेट चटकाए।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने दस ओवर मे 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए, इसके अलावा कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले ,284 रनो का पिछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजो का सामना डट कर नही कर सके, शिखर धवन ने थोड़ी हिम्मत दिखाते हुए 45 गेंदो मे 35 रन बनाए इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह  से फ्लाप रही।

विराट कोहली ने लगातार तीसरे मैच मे शतक लगाते हुए भले ही कई रिकार्ड अपने नाम किए, मगर कोहली के पारी पर बाकी भारतीय बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया, बात करे अगर धोनी की तो माही ने एक बार फिर से प्रशंसको को निराश किया धोनी ने 11 गेंदो का सामना करते हुए केवल सात रन ही बना सके, वही जबतक कोहली क्रिज पर तबतक भारतीय टीम को जीत की एक उम्मीद दिख रही थी मगर कोहली के आउट होते हुए ही जीत की सारी उम्मीद खत्म हो गई।

विराट कोहली ने अपने फार्म को जारी रखते हुए 119 गेंदो पर शानदार 107 रन बनाए, इसी के साथ कोहली ने वनडे मैच मे अपनी 38वी सेंचुरी भी पूरा किया, कोहली लगातार तीन मैच मे तीन शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेंबाज बन गए है औंर बतौर कप्तान दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है।

 

The post कोहली के शतक पर फिरा पानी, वेस्ट इंडीज ने भारत को 43 रनों से हराया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.