एक क्रिकेटर के डेब्यू की उम्र 16 साल से शुरू होती है जो कई सालों तक होती है जैसे कोई-कोई खिलाड़ी तो अपनी उम्र 30 के पार होने के बाद भी डेब्यू करने में कामयाब रहे हैं।

मणिपुर के अक्षय कुमार सिंह ने किया 45 साल की उम्र में डेब्यू
वैसे ऐसा तो क्रिकेट के खेल में अक्सर ही देखा जाता है लेकिन आपने ऐसा कितनी बार देखा या सुना है कि कोई क्रिकेटर 45 साल की उम्र में डेब्यू करे। ये सुनकर कई लोग तो हैरान रह जाएंगे।

लेकिन भारतीय क्रिकेट गलियारों में एक क्रिकेटर नें 45 साल की उम्र में अपने क्रिकेटर करियर का डेब्यू किया। भारत में खेली जा रही सबसे बड़ी वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के अक्षय कुमार सिंह ने 45 साल की उम्र में अपने करियर का डेब्यू किया।
अक्षय कुमार सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में किया डेब्यू
एक खिलाड़ी के मौजूदा समय में संन्यास लेने की ज्यादा से ज्यादा उम्र 38-40 साल तक की होती है लेकिन अक्षय कुमार सिंह नाम के इस खिलाड़ी ने संन्यास लेने की भी ज्यादा उम्र के बाद डेब्यू कर एक मिसाल कायम की है।

मणिपुर क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किए गए अक्षय कुमार सिंह ने वैसे प्रदर्शन तो खास नहीं किया लेकिन वो अपनी फिटनेस के कारण हर किसी की नजरों में रहे। दरअसल अक्षय कुमार सिंह की फिटनेस का कारण लगातार जिम करने के साथ ही कई तरह के खेल खेलना है।
कई तरह के खेल खेलने से रख सका अपने आप को फिट
अक्षय कुमार सिंह ने इसको लेकर कहा कि “मैं सुबह जॉगिंग के साथ शुरुआत करता हूं और फिर मैं शाम को टेबल टेनिस और क्रिकेट खेलता हूं। मैं एक स्टेट लेवल का टेबल टेनिस खिलाड़ी रह चुका हूं। मैं इसे मेरे स्वास्थ के कारण खेलता हूं।”

मणिपुर में ही जन्मे अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि“इसी कारण से बाहर के लोग हमें क्रिकेट का पावर हाउस कहते हैं। हम एक खिलाड़ी हैं और फुटबॉल, बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अब क्रिकेट में।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 45 साल की उम्र में डेब्यू कर इस भारतीय खिलाड़ी ने किया शानदार प्रदर्शन, बताया फिट रहने का राज appeared first on SportzWiki Hindi.