ऑस्ट्रेलिया यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद संघर्ष करती दिख रही है.
पाकिस्तान ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने 462 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक 136 के कुल स्कोर पर ही अपने 3 विकेट खो दिए हैं. दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ ट्रेविस हेड 34 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर एरॉन फिंच (49) और ख्वाजा ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े, लेकिन इसी स्कोर पर उसने अपने तीन विकेट खो दिए.

मोहम्मद अब्बास ने फिंच को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. फिंच ने अपनी पारी में 99 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए. इसके बाद मोहम्मद अब्बास ने अपने दो ओवरों में शॉर्न मार्श और फिर उनके भाई मिशेल मार्श को पवेलियन भेजा.
यहां से ख्वाजा और हेड ने टीम को संभाले रखा और दिन का खेल खत्म होने तक चौथा झटका नहीं लगने दिया. दोनों के बीच अभी तक चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है. ख्वाजा ने अभी तक 120 गेंदों का सामना किया है और छह चौके लगाए हैं. हेड 75 गेंदें खेलकर चार चौके मार चुके हैं.
पाकिस्तान ने दिया बड़ा स्कोर

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 45 रनों के साथ की थी। पाकिस्तान ने अपना चौथा और दिन का पहला विकेट 110 रनों पर खोया। जोन होलैंड ने इमाम उल हक (48) को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। इसी स्कोर पर लेग स्पिनर र्मानस लाबुस्चांगे ने पहली पारी में शतक जमाने वाले हारिश सोहेल (39) को पवेलियन भेजा।
यहां से असद शफीक (41), और बाबर आजम ने (28) ने टीम को संभाला। नाथन लॉयन ने शफीक को 181 के कुल स्कोर पर आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया और यहीं पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को 462 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 462 रन का स्कोर, ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरे appeared first on SportzWiki Hindi.