भारतीय क्रिकेट टीम अभी वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है। वेस्टइंडीज से होने वाले इन मुकाबलों के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के बड़े दौरे पर जाना है।

स्मिथ-वार्नर की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के पास होगा मौका!
ऑस्ट्रेलिया में हमेशा ही भारतीय टीम की राह आसान नहीं रही है। भारत को ऑस्ट्रेलिया में कुछ अच्छा कर दिखाने की उम्मीदें हैं इस बार ये सपना सच भी हो सकता है।

क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास उनके दो सबसे बड़े बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं होंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी इन दिनों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं जो बॉल टेंपरिंग कांड के सूत्रधार रहे थे।
स्मिथ-वार्नर के नहीं होने के बाद भी गंभीर ने माना ऑस्ट्रेलिया दौरा मुश्किल
वैसे ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे को लेकर हर कोई मान रहा है कि भारतीय टीम के पास स्मिथ-वार्नर की गैरमौजूदगी में बड़ा मौका है, लेकिन वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर आसान नहीं मानते।
गौतम गंभीर ने तो दो-टूक कह दिया है कि स्मिथ और वार्नर के नहीं होने पर भी ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छी बल्लेबाजी है। गंभीर ने कहा कि

“ऑस्ट्रेलिया के दौरे को लेकर ये एक चुनौती होगी। बहुत बड़ी चुनौती होगी। हम ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइन अप के बारे में बात कर सकते हैं क्योंकि उनके पास स्मिथ और वार्नर नहीं हैं, लेकिन अभी भी उनके पास एक खतरनाक बल्लेबाजी लाइन आप है। “
ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी हैं कई अच्छे बल्लेबाज
“उनके पास शॉन मार्श और एरोन फिंच जैसे वाकई में रोमांचक खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके अलावा उनके पास किसी भी विपक्ष को चोट पहुंचाने के लिए एक शानदार गेंदबाजी आक्रमण हैं। उनके पास स्पीड है और वो अपनी परिस्थितियों को जानते हैं। उनके पास शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर(नाथन लियोन) भी हैं।”

“वहां खेलना एक आसान नहीं होने जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑस्ट्रेलिया में जैसी भी वो बल्लेबाजी करे उनके पास अभी भी खतरनाक खिलाड़ी हैं।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post गौतम गंभीर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को बताया प्रबल दावेदार, इन 4 खिलाड़ियों से बचने की दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.