Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या नंबर 4 की पहली को हमेशा के लिए सुलझा पाएंगे यह बल्लेबाज ?

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम का पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से भारतीय टीम ने विश्व क्रिकेट की कई बड़ी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है।

नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम भारतीय टीम के लिए साबित हो रही है सबसे बड़ी पहेली

इस दौरान भारतीय टीम बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर हो फील्डिंग हर मामले में भारतीय टीम विरोधियों पर भारी पड़ी है। लेकिन इस दौरान भारतीय टीम को सबसे ज्यादा चिंतित और परेशान होना पड़ा नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम से…

भारतीय टीम ने भले ही सफलता की बुलंदियों को छुआ है लेकिन नंबर चार बल्लेबाजी क्रम की पहेली में भारतीय टीम ऐसी उलझी है कि उस पहेली से बाहर ही निकल नहीं पा रही है। इसको सुलझाने की कई कोशिश की गई लेकिन वो सभी नाकाफी साबित हुई

टीम मैनेजमेंट ने अजमाए नंबर-4 पर आधे दर्जन खिलाड़ी, नहीं निकला समाधान

नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम ने भारत के टीम मैनेजमेंट को काफी परेशान किया। इस पॉजिशन के लिए टीम मैनेजमेंट ने एक नहीं बल्कि आधे दर्जन से भी ज्यादा खिलाड़ियों को अजमाया पर कोई भी समाधान नहीं निकाल सका।

जिसमें टीम मैनेजमेंट ने इस क्रम पर केदार जाधव, युवराज सिंह, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों को अजमाया। लेकिन ये कोई भी पहेली को सुलझा नहीं सका।

…तो क्या ऋषभ पंत सुलझा सकते हैं नंबर-4 बल्लेबाजी की पहेली?

अब इन तमाम हथियारों के फेल होने के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से जगी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय वनडे टीम में पहली बार जगह बनायी है।

ऋषभ पंत को एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी है। जिस तरह से ये युवा बल्लेबाज हालिया दिनों में फॉर्म में नजर आ रहा है उससे तो लग रहा है कि इन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। तो अब ये भी मान सकते हैं कि टीम मैनेजमेंट के पास पंत के रूप में नंबर-4 की पहेली को सुलझाने के लिए नया नाम हो सकता है जिनसे नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम का समाधान निकालने की उम्मीदें की जा सकती है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post क्या नंबर 4 की पहली को हमेशा के लिए सुलझा पाएंगे यह बल्लेबाज ? appeared first on SportzWiki Hindi.