Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रीमियर बैडमिंटन लीग-4 : बड़ा दांव मारने के लिए टीम में शामिल हुए मारिन 

नई दिल्ली| इस साल प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) सीजन-4 में शामिल होने वाली नई टीम पुणे-7 एसेस ने बड़ा दांव मारने के लिए स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी कैरोलीना मारिन को टीम में शामिल किया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को आयोजित पीबीएल सीजन-4 की नीलामी में शामिल पुणे ने मारिन को 80 लाख रुपये में खरीदा है।
रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन को अपनी टीम में शामिल कर पुणे ने यह साबित कर दिया है कि वह भले ही पहली बार इस लीग में हिस्सा ले रही हो, लेकिन वह अन्य-8 टीमों के लिए खिताबी जीत आसान नहीं होने देगी।

इसके अलावा पुणे ने अपनी टीम में भारतीय युगल बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी को भी शामिल किया है।

पुणे टीम का मालिकाना हक बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के पास है और वह सोमवार को जारी नीलामी में शामिल हैं।

The post प्रीमियर बैडमिंटन लीग-4 : बड़ा दांव मारने के लिए टीम में शामिल हुए मारिन  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.