वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती मैच के बाद से ही भारत के कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया था कि वो अब नंबर चार के बल्लेबाज़ के रूप में रायडू को देख रहे हैं. जिसके बाद साफ़ हो गया था कि टीम इंडिया अब रायडू को नंबर चार पर ज्यादा से मौके देना चाहेगी. ताकि वो खुद को नंबर चार के बल्लेबाज़ के रूप में पूरी तरह से ढाल सके.
वहीं विंडीज के खिलाफ दूसरे वन डे मैच से पहले रायडू मीडिया से बात करने आए और उन्होंने साफ किया कि उन पर अभी किसी तरह का कोई भी दबाव नही है.
ये मेरे लिए नया नही है

पहले वन डे से पहले विराट कोहली ने साफ कर दिया था वो नंबर चार के बल्लेबाज़ के रूप में इस समय रायडू को देख रहे हैं. ऐसे में उनके बयान को लेकर बात करते हुए रायडू ने कहा कि
“मुझे नहीं लगता की मेरे लिए ये नई बात है, क्योंकि मैं लंबे समय से मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहा हूं. उन्होंने मुझ से कुछ नया करने को नहीं कहा है.”
आप को बता दें कि रायडू ने 2001-02 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था. इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 2013 में किया था.
मुझ पर किसी भी तरह का कोई भी दबाव नही है

खुद पर दबाव को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
‘‘बिलकुल नहीं, ईमानदारी से कहूं तो, मैं सिर्फ इस श्रृंखला पर ध्यान दे रहा हूं और ज्यादा दूर की नहीं सोच रहा हूं.”
रायडू को यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद इंग्लैंड दौरे पर गई टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है.

ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि रायडू आने वाले समय में कैसा प्रदर्शन करते है. रायडू के पास वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली ने जताया था रायुडू के नंबर 4 पर खेलने का भरोसा, अब ये क्या बोल गये अंबाती रायुडू appeared first on SportzWiki Hindi.